रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बेगूसराय के ही किसी कॉलेज में हो डिग्री पार्ट थर्ड की प्रायोगिक परीक्षा

बेगूसराय : छात्र जदयू के द्वारा जिला के सभी महाविद्यालय में आवेदन देकर यह मांग किया गया कि डिग्री पार्ट की प्रायोगिक परीक्षा जिले के ही किसी कॉलेज में आयोजित की जाए। विदित हो कि ललित नारायण विश्विद्यालय अन्तर्गत बेगूसराय जिले के सभी कॉलेज क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जनवरी 2023, 02:38 PM (16 जनवरी 2023) 340 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय : छात्र जदयू के द्वारा जिला के सभी महाविद्यालय में आवेदन देकर यह मांग किया गया कि डिग्री पार्ट की प्रायोगिक परीक्षा जिले के ही किसी कॉलेज में आयोजित की जाए। विदित हो कि ललित नारायण विश्विद्यालय अन्तर्गत बेगूसराय जिले के सभी कॉलेज की प्रायोगिक परीक्षा दरभंगा में लिए जाने का निर्णय विश्विद्यालय के द्वारा लिया गया है, जिसका छात्र जदयू ने पुरजोर विरोध किया है। छात्र जदयू के प्रभारी राजीव सिंह पटेल ने कहा कि अगर हमारी माँग विश्विद्यालय प्रशासन नहीं मानती है तो छात्र जदयू के द्वारा जिले के सभी महाविद्यालय में विश्विद्यालय के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

राजद कार्यालय में ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम होगी आज

वहीं छात्र जदयू जिला महासचिव भवानी कुमार ने कहा कि इस परिस्थिति में हम सभी कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। छात्र जदयू जिला उपाध्यक्ष सयैद आतिफ़ अख्तर ने कहा कि अगर विश्विद्यालय छात्र-छात्राओं की माँग को पूरा नही किया तो फिर छात्र जदयू जिले के पूरे कॉलेज में किसी भी तरह का आन्दोलन करने को मजबूर होगा जिसकी पूरी जवाबदेही विश्विद्यालय प्रशासन की होगी। मौके पर छात्र जदयू जिला सचिव विकाश कुमार, विश्विद्यालय सचिव विक्की कुमार,मुरारी कुमार, सन्नी कुमार, अंकु कुमार, मनीष कुमार, अफसर अली आदि मौजूद थे।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!