शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

एक दिन में 5 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’

एक दिन में 5 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ होली तकरीबन अब कुछ दिन दूर है, ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली स्पेशल गाने का बेसब्र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मार्च 2022, 12:40 PM IST (7 मार्च 2022) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 06:40 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

एक दिन में 5 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’

होली तकरीबन अब कुछ दिन दूर है, ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली स्पेशल गाने का बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब खत्म हो गया है। क्योंकि पवन सिंह का एक जबरदस्त होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज के साथ व्यूज का रफ्तार पकड़ चुका है और महज एक ही दिन में इसे अब तक 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे रिलीज के साथ मिनटों में लाखों व्यूज मिले थे। लेकिन अब 5 मिलियन व्यूज के साथ एक बड़े रिकॉर्ड की ओर यह गाना अग्रसर है।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=tWVAQdW_oCg

गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है। आपको बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है। बीते कुछ सालों में वे होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो चार्ट बस्टर थे। इस साल नए अंदाज में वे एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में वे लेकर आएं हैं, जिसमें उनको स्मृति सिंन्हा का साथ मिला है। और दोनों की जोड़ी एक और एक ग्यारह की तरह प्लस होकर दर्शकों को गाने की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

मालूम हो कि होली गीत ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज एक बार फिर से संगीत का अद्भुत अनुभूति देने वाला है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।