गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पटना के बाद इस जिले में अश्लील कांड: बीच चौराहे चला वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन!

पटना डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर पिछले महीने टीवी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलाने का मामला सामने आया था,जिसके बाद रेल प्रशासन ने इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए तगड़ा एक्शन लिया और अब नई खबर आ रही है कि एक बार फिर बिह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अप्रैल 2023, 05:51 PM IST (18 अप्रैल 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:17 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर पिछले महीने टीवी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलाने का मामला सामने आया था,जिसके बाद रेल प्रशासन ने इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए तगड़ा एक्शन लिया और अब नई खबर आ रही है कि एक बार फिर बिहार के भागलपुर जिले में एलईडी स्क्रीन पर एक अश्लील मैसेज डिस्प्ले हो गया। जिसके बाद घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पूजा के श्राप से खत्म हो गया अतीक का परिवार, शादी के महज 9 बाद ही अतीक अहमद ने उजाड़ा था सुहाग

दरअसल, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ धनंजय कुमार, डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच Atiq Ahmed: अतीक अहमद ने किसे देखकर हिलाया था सिर, क्या था माफिया का इशारा? होने वाला है जल्द खुलासा!शुरू की। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि तकनीकी कारणों से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो भी डिस्प्ले हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही एक टेक्निशियन को भी बुलाया गया है।

Patna Junction Porn Video Viral: पटना रेलवे स्टेशन का अश्लील वीडियो कांड हुआ इंटरनेशनल, एडल्ट फिल्म स्टार्स दे रहे प्रतिक्रिया

बता दें,स्टेशन परिसर पर मौजूद एक युवक ने बताया कि उसने जब ये मैसेज देखा तो मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बताया। उसके बाद डिस्प्ले हो रहे मैसेज को बंद करवाया गया। बताया जा रहा है कि करीब 10 मिनट तक ये मैसेज स्क्रीन पर चलता रहा। पिछले महीने पटना रेलवे स्टेशन पर विज्ञापन प्रसारण के लिए लगे टेलीविजन स्क्रीन पर अचानक से एडल्ट फिल्म का प्रसारण शुरू हो गया था। तकरीबन 3 मिनट तक दर्जनों टेलीविजन स्क्रीन पर एडल्ट फिल्म चलती रही थी। स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने आनन-फानन में जीआरपी और आरपीएफ को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद टेलीविजन पर विज्ञापन चलाने वाली एजेंसी से संपर्क किया गया और एडल्ट फिल्म के प्रसारण को रोका गया।