सासाराम। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सासाराम सदर अस्पताल के प्रांगण में 21 दिवसीय जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। पखवाड़ा का शुभारंभ अस्पताल उपाधीक्षक डॉ श्री भगवान सिंह, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर श्री भगवान सिंह ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक दिवसीय पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है जो 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या भगवा दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। . इस पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका मुख्य मकसद जनसंख्या नियंत्रण संसाधनों के साथ-साथ 2 बच्चों के जन्म के बीच 2 से 3 वर्षो का अंतर के बारे में जानकारी देना है। मौके पर डीपीएम अजय कुमार सिंह, डीपीसी संजीव मधुकर, डि डीटीएल केयर के दिलीप मिश्रा, परिवार नियोजन सलाहकार रुचि कुमारी, नुजहत परवीन सहित एएनएम/जीएनएम की छात्राएं मौजूद रहीं।(रोहतास: विश्व जनसंख्या दिवस)
रोहतास: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू हुआ जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, 11 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा पखवाड़ा, पखवाड़े के दौरान बंध्याकरण व नसबंदी पर दिया जाएगा बल
सासाराम। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सासाराम सदर अस्पताल के प्रांगण में 21 दिवसीय जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। पखवाड़ा का शुभारंभ अस्पताल उपाधीक्षक डॉ श्री भगवान सिंह, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इ
परिवार स्थिरता पखवाड़ा उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद संजीव मधुकर ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर लोगों को विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार 21 दिनों तक सभी प्रखंडों में अभियान चलाकर परिवार नियोजन के अनेक उपाय के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इस पखवाड़े के तहत स्थाई एवं अस्थाई परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। डीपीसी ने बताया कि स्थाई में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा । साथ ही साथ अस्थाई संसाधनों में गर्भनिरोधक गोलियां, अंतरा इंजेक्शन, कॉपर टी एवं कंडोम के बारे में जानकारी देकर उनको जागरूक किया जाएगा।(रोहतास: विश्व जनसंख्या दिवस)
एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कई दिनों तक चलने वाले इस पखवाड़े में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी को लेकर अभियान चलाया जाएगा । साथ ही साथ पुरुष नसबंदी पर बल दिया जाएगा। नसबंदी को लेकर अभी भी पुरुषों में भ्रम है कि नसबंदी कराने पर कमजोरी होती है जबकि ऐसा कुछ नहीं ही है। उन्होंने बताया कि महिला बंध्याकरण की तुलना में पुरुष नसबंदी काफी सरल है।
विदित हो कि परिवार नियोजन संसाधनों को अपनाए जाने के बाद सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है, जिसमें महिला बंध्याकरण के बाद लाभार्थी को 2000, पुरुष नसबंदी कराने वाले को 3000, प्रसव पश्चात बंध्याकरण के लिए 3000, प्रसव पश्चात कॉपर- टी लगवाने पर 300, गर्भपात उपरांत कॉपर- टी लगवाने पर 300 एवं एमपीए अंतरा सुई लेने पर प्रति सुई 100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!