सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

दलित महिला के आरोपी हत्यारे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

छौड़ाही:- ओपी थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत पुरपथार गाँव की एक दलित महिला का रेप कर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेके जाने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। इसकी जानकारी देते हुये छौड़ाही ओपीध्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जनवरी 2023, 03:38 PM (29 जनवरी 2023) 467 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

छौड़ाही:- ओपी थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत पुरपथार गाँव की एक दलित महिला का रेप कर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेके जाने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। इसकी जानकारी देते हुये छौड़ाही ओपीध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के अंतर्गत हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर गाँव के रहनेवाले थाना कांड संख्या 34/22 के नामजद अभियुक्त यशवंत सिंह,मोहन सिंह,संजीत सिंह एवं कमलेश कुमार उर्फ भुल्ला के घर पर इशतेहार चिपकाया गया है।ओपीध्यक्ष ने बताया कि उक्त कांड संख्या जो भादवि की धारा 147,149,364,376(D)302 एवं एससीएसटी के तहत दर्ज है। इस मामले में इश्तेहार चिपकाया गया है।इसके बावजूद अगर अभियुक्तों की गिरफ्तारी अथवा न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं होता है तो ऐसी परिस्थिति में कुर्की जप्ती की कार्रवाई पुलिस करेगी। विदित हो कि इस हाईप्रोफाइल घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया था,जब प्रतिदिन की तरह महिला 29 नबंबर 2022 को मवेशी चारा उक्त सीमावर्ती क्षेत्र के बहियार में गयी थी।उसके बाद जब वह नहीं लौट पायी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। उसके बाद हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर बहियार में पुरपथार गाँव निवासी फुल कुमार पासवान की पत्नी संजु देवी का अर्धनग्न अवस्था में डेड बॉडी बरामद हुआ था।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर चोरी करने का प्यास ।

काफी देर छौड़ाही ओपी और हसनपुर थाना की पुलिस सीमा विवाद में नौ घंटे बाद बेगूसराय एसपी के पहल पर छौड़ाही ओपी पुलिस डेड बॉडी लेकर पोस्टमार्टम कराया था। बाद में एलजेपी(आर) के सुप्रीमो सांसद चिराग पासवान,रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज एवं बिहार सरकार की एक पाँच सदस्यीय जाँच दल घटना की जाँच कर राज्य सरकार को भी रिपोर्ट सौंपी थी।सांसद चिराग पासवान ने भारत के लोकसभा में भी इस घटना का जिक्र करते हुये हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की माँग करते हुये घटना की सीबीआई जाँच कराने की माँग की थी। इतना सबकुछ होने के बाद भी एक भी नामजद अभियुक्त को ना तो पुलिस गिरफ्तार कर पायी है,और ना ही कोई अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। ऐसे में पुलिस न्यायालय से अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया है।अब देखना कि अभियुक्त पुलिसिया दबिश में आत्मसमर्पण करता है अथवा पुलिस अभियुक्तों के घर कुर्की की कार्रवाई करती है। इश्तेहार चिपकाये जाने के दौरान खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम समेत सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।(महिला के आरोपी हत्यारे महिला के आरोपी हत्यारे)

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!