गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

ट्रक पर धान की भूसी भरे बोरो के नीचे छुपा कर ले जाऊ जा रही शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा

मीडिया दर्शन  शाहपुर। शाहपुर थाना की पुलिस ने शाहपुर फोरलेन स्थित रानी सागर गांव के पास से एक ट्रक में शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। शाहपुर पुलिस की एक बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। शाहपुर पुलिस ने करीब एक सप्ताह में तिसरी बार शराब की बड़ी ख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 सितंबर 2023, 09:39 PM IST (12 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:13 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन  शाहपुर। शाहपुर थाना की पुलिस ने शाहपुर फोरलेन स्थित रानी सागर गांव के पास से एक ट्रक में शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। शाहपुर पुलिस की एक बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। शाहपुर पुलिस ने करीब एक सप्ताह में तिसरी बार शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।इसे शाहपुर पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। उक्त शराब की खेत ट्रक के ऊपर धान की भूसी भरे बोरो  में छुपाकर रखी गई थी। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ट्रक चालक राजस्थान के बाड निवासी गोवर्धन राम बताया जाता है। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर फोरलेन से शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही हैं ।

ईओ से मिला फुटपाथी दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल

जिसके बाद शाहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार,अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी,एसआई शैलेश कुमार,    पीटीसी राकेश कुमार, तेज नारायण पासवान,पिन्टू कुमार, सत्य देव पांडेय  ने छापेमारी कर फोर लाइन स्थित रानी सागर गांव के पास से एक ट्रक को जप्त किया। जिसमें शराब की एक बड़ी खेप भरी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब पंजाब के अमृतसर से पटना भेजी जा रही थी। पुलिस ने इस धंधे में प्रयुक्त ट्रक को भी जप्त कर लिया है ।जिसका नंबर एमपी 14 सीबी 5121 है।