रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

गली विवाद में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, चार अवैध हथियार पांच गोली एवं 9 खोखा बरामद

भभुआ(कैमूर) कैमूर जिले में पुलिस ने गली विवाद में हुई फायरिंग की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए चार अवैध हथियार और पांच जिन्दा कारतूस तथा 9 खोखा बरामद किया है वहीँ एक महिला समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया है,   मामला एक दिन पूर्व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जुलाई 2022, 08:30 PM IST (12 जुलाई 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:36 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ(कैमूर) कैमूर जिले में पुलिस ने गली विवाद में हुई फायरिंग की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए चार अवैध हथियार और पांच जिन्दा कारतूस तथा 9 खोखा बरामद किया है वहीँ एक महिला समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया है,

मामला एक दिन पूर्व सोनहन थाना क्षेत्र के डिहरमां गाँव में गली विवाद में हुई दो पक्षों में हुई फायरिंग की बताई जाती है जिसका अनुसंधान करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई किया है,
इस संबंध में मंगलवार को एसडीपीओ भभुआ सुनीता कुमारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि कल सोमवार की शाम को सोनहन थाना क्षेत्र के डीहरमा गांव में गली के अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई ,जहा एक पक्ष के व्यक्ति को गोली लग गई थी जहा उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों ने सोनहन थाना प्रभारी को घटनास्थल पर पहुंचकर प्राप्त सूचना कर सत्यापन एवं आवश्यक करवाई हेतु निर्देश दिया,

दुर्गावती : दबंगों ने रात्री मे सोते समय घर में लगाई आग,धू-धू कर जलने लगा मकान

जिसके बाद सोनहन थाना प्रभारी राकेश रौशन के द्वारा पूरे मामले की छानबीन करते हुए 24 घंटे के अंदर ही एक महिला सहित कुल 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया,पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के घर तुरंत छापेमारी की जहां रवि कुमार राय के पास से एक देशी राइफल , एक कार्बाइन मॉडल देसी कट्टा,एक देशी कट्टा सहित कुल 3 अवैध हथियार तथा पांच जिंदा गोली और नो खोखा बरामद किया गया
एवं पकड़ी गई महिला विंध्याचल देवी के घर से एक देशी एकनाली बंदूक बरामद किया गया है,
जहां गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से 6 गिरफ्तार

सोनहन थानाक्षेत्र के डिहरमा में अतिक्रमण विवाद में दो पक्ष के बिच फायरिंग के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से 6 कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, पहले पक्ष से सुरेंद्र राय,रवि राय दोनों के पिता कशी राय, धीरज राय पिताबीरेंद्र राय सभी डिहरमा थाना सोनहन निवासी शामिल हैं वहीँ दूसरे पक्ष से लाल मोहन राय पिता स्व रामेश्वर राय,विष्णु राय पिता हिरा राय,ऋषभ राय पिता श्याम नारायण राय, तपश राय पिता श्याम नारायण राय,सुनील राय पिता दामोदर राय,विन्ध्याचली देवी पति विजय बिन्द सभी डिहरमा निवासी बताए जाते हैं ।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.