शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बाल श्रम में किसी भी रुप में शामिल नहीं होने कि युवाओं को दिलाई शपथ

समस्तीपुर/विभूतिपुर    :  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में युवाओं को बाल श्रम निषेध स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जून 2022, 05:55 PM IST (12 जून 2022) अपडेट: 6 नवंबर 2026, 04:49 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर/विभूतिपुर    :  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में युवाओं को बाल श्रम निषेध संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को आसपास सतर्कता रखते हुए आस पास होने वाले बाल श्रम की जानकारी पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन नंबर को देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।वही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक   ने बताया कि हमारे देश में गरीबी होने के कारण गरीब लोगों के बच्चे बचपन मे हीं काम पर जाने लगते हैं छोटे बच्चों द्वारा किया गया कठिन परिश्रम ही बाल श्रम के लाता है हमारे देश में बाल श्रम बढ़ता जा रहा है,छोटे बच्चे अपनी विकास की बजाय मजदूरी कर रहे हैं ,इससे हमारे देश में और भी गरीबी बढ़ने का संकेत है।
आज के जमाने में अधिकांश लोग अपने बच्चों को बचपन में ही मजदूरी पर भेज देते हैं,बाल मजदूरी बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत बड़ी बाधा है। इसे हम सब को मिलकर कर रोकना चाहिए। इसके लिए प्रशासन सजग है।बाल श्रम एक संज्ञेय अपराध है। इसमें पकड़े जाने पर नियोजकों को छह माह से दो वर्ष की सजा हो सकती है। उनपर 20 हजार से 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बाल श्रम एंव अन्य बाल अपराधों से बच्चों को बचाने के लिए 1098 चाइल्ड लाइन पर कॉल कर सकते।साथ ही युवाओं को बाल श्रम में किसी भी रुप में शामिल नहीं होने की शपथ दिलाई गयी। साथ ही बताया गया कि बाल श्रम मजदूर रोकने के लिए 2 जुलाई से प्रखंड के हरेक पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।मौके पर अभिषेक कुमार,उत्तम वत्स, कृष्ण मनु,मुन्ना झा,रजनीश ईश्वर, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.