सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

राज्यस्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के मध्यम से खिलाड़ियों का हुआ चयन

सासाराम । रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में स्थानीय न्यू स्टेडियम फजलगंज के मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स की चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जुलाई 2022, 02:03 PM (17 जुलाई 2022) 799 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम । रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में स्थानीय न्यू स्टेडियम फजलगंज के मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स की चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी देते हुए रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता के आधार पर ही बिहार एथलेटिक संघ द्वारा पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में  29 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित 88 वीं राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की सर्वश्रेष्ठ एथलीटो से बनी टीम हिस्सा लेगी ।
इस चयन  प्रतियोगिता मैं भाग लेने के लिए 5 आयु वर्गों की टीम चयनित की गई है जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर पंद्रह सौ मीटर, 3000 मीटर, 3000 मीटर ऊंची कूद, लंबे क्यूटौ, डिस्क थ्रो, गोला फेक एवं जैबलिन थ्रो के एथलीट चयनित किए गए। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की पिछले वर्ष हमारे जिले की खिलाड़ियों ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था, जिसे इस वर्ष भी बरकरार रखना चाहिए।

नॉयज ने पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप की घोषणा की 

इसके लिए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य के रूप में सत्येंद्र कुमार ,कुश कुमार त्रिपाठी ,रानू कुमार सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, महताब आलम, जयशंकर कुमार ,मनोज कुमार, सोनी कुमारी ,रीमा राज, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र यादव ,मिथिलेश कुमार ,श्वेता सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!