शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर एक की मौत दूसरा घायल

तिलौथू(रोहतास):-अमझोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरपा टोल प्लाजा के समीप शनिवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के सौनोरा गांव से शु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 04:19 PM (4 फरवरी 2023) 524 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तिलौथू(रोहतास):-अमझोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरपा टोल प्लाजा के समीप शनिवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के सौनोरा गांव से शुक्रवार की संध्या रोहतास थाना क्षेत्र के थुम्भा मैं बरात गई थी। वही शनिवार की सुबह बारात से लौटने के दौरान केरपा टोल प्लाजा के समीप दो युवक लघु शंका करने के लिए वाहन से उतरे उसी क्रम में रफ्तार से तेज रफ्तार से आ रही हाईवा टक्कर मार दी जिसके एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। मृतक युवक के बारे में बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के सौनोरा गांव के निवासी बलेश्वर मेहता के 18 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार एवं घायल व्यक्ति उसी गांव के धर्मेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अक्षय कुमार है। ग्रामीणों ने मृतक के बॉडी को तिलौथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रखकर घंटों सड़क जाम किए और अग्जनी कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद तिलौथू थाना अध्यक्ष कृपाल जी अमझोर थाना प्रभारी कुसुम कुमार केसरी अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह वीडियो संजय कुमार एवं जनप्रतिनिधि समाजसेवी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम को हटवाया । पुलिस ने मृतक के बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!