गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

OMG: शादी के मंडप से दुल्हन को जबरदस्ती लेकर भागा प्रेमी, जानिए फिर क्या हुआ

पटना डेस्क: एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता शादी के तुरंत बाद अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। 3 तारीख को युवक की शादी मुरैना की रहने वाली लड़की से हुई थी। इसके बाद 6 अप्रैल को लड़की चली गई। यह घटना 6 अप्रैल की द

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 अप्रैल 2023, 07:23 PM IST (8 अप्रैल 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 10:13 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता शादी के तुरंत बाद अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। 3 तारीख को युवक की शादी मुरैना की रहने वाली लड़की से हुई थी। इसके बाद 6 अप्रैल को लड़की चली गई। यह घटना 6 अप्रैल की दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। नीरज धाकड़ व उसके परिवार के सदस्य जिला मुरैना पहुंचे और नवविवाहिता के घर बड़ोदी सड़क पर आकर जबरदस्ती गायत्री जाटव को खींच कर ले गए।

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया हॉट अवतार, फैंस ने बताया ‘सस्ती Kylie Jenner’

हालांकि, नीरज का कहना था कि मैंने इससे मंदिर में पहले ही शादी कर ली है। शिवपुरी एसपी से शिकायत करने आई सास शारदा जाटव ने बताया कि बेटे राजेंद्र जाटव की शादी गायत्री जाटव से 3 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद 6 अप्रैल को दोपहर 3 बजे नीरज धाकड़ व उसके परिवार के सदस्य मुरैना आए। नीरज धाकड़ कहने लगा कि मैंने तुम्हारी बहू से पहले ही मंदिर में शादी कर ली है। साथ ही नीरज धाकड़ व उसके परिवार के सदस्यों ने मारपीट भी की थी।

बिहार: प्रेमिका से इश्क लड़ाने घर पंहुचा प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर कराई शादी

वहीं, युवक की मां ने बताया कि लड़की के पिता ने शादी से पहले 50,000 रुपये शादी के लिए थे। अब मेरे परिवार के जेठ कैलाश जाटव व इनके पुत्र गजेंद्र, राजवीर भी परेशान कर रहे हैं। परिवार वाले कह रहे हैं कि ऐसी शादी की है जिससे बदनामी हो गई है। शारदा जाटव ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि नीरज धाकड़ और उसके परिवार के सदस्यों पर गायत्री को जबरदस्ती खींच कर ले जाने के मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही बहू को उनके कब्जे से मुक्त कराया जाए।