गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

OMG: विवाह से कुछ देर पहले दुल्हन को घसीटकर ले गई पुलिस, दूल्हा ताकते रह गया मुंह!

पटना डेस्क: युवक और युवती रविवार को एक मंदिर में विवाह बंधन में बंधने ही वाले थे कि उससे चंद मिनट पहले ही किसी फिल्म के दृश्य की तरह पुलिस वहां आई और दुल्हन को दूल्हे से दूर करके कथित रूप से जबरन अपने साथ ले गई. इस घटना के वीडियो में यह पूर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जून 2023, 02:07 PM IST (19 जून 2023) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 10:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: युवक और युवती रविवार को एक मंदिर में विवाह बंधन में बंधने ही वाले थे कि उससे चंद मिनट पहले ही किसी फिल्म के दृश्य की तरह पुलिस वहां आई और दुल्हन को दूल्हे से दूर करके कथित रूप से जबरन अपने साथ ले गई. इस घटना के वीडियो में यह पूरा मामला किसी फिल्मी दृश्य की तरह नजर आ रहा है, जिसमें दुल्हन चिल्ला-चिल्ला कर यह कहती दिख रही है कि वह जाना नहीं चाहती, जबकि पुलिसकर्मी उसे एक निजी वाहन की ओर खींचकर ले जाते दिख रहे हैं.

Baba Bageshwar Dham: बड़े विवादों में फंसी बाबा धीरेंद्र शास्त्री से शादी की इच्छा रखने वाली MBBS छात्रा शिवरंजनी, जानिए मामला!

इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने दूल्हे को भी दुल्हन के पास जाने से रोका. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अधिकारी दुल्हन को चिल्लाकर वाहन में बैठने के लिए कह रहा है, जिसके बाद युवती को वाहन के भीतर धक्का दिया गया और अन्य अधिकारी भी उसमें बैठकर घटनास्थल से चले गए. युवक और युवती ने सोमवार को एक टेलीविजन चैनल से कहा कि दुल्हन अल्फिया को बाद में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया, जहां उसने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से दूल्हे अखिल के साथ गई थी.

हालांकि, अल्फिया ने कहा, ‘अखिल भी वहां पहुंच गया था और मेरा बयान दर्ज करने के बाद मुझे अखिल के साथ जाने दिया गया.’ इस बीच, अलाप्पुझा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कायमकुलम पुलिस थाने में गुमशुदगी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और इसके तहत उन्हें महिला को वहां की एक अदालत में पेश करना था.

OMG: मुस्लिम शख्स ने पहचान छिपाकर कर ली हिंदू लड़की से शादी, फिर…

बता दें, अधिकारी ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘अधिकारियों को महिला को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया था. वे सिर्फ अपने कर्तव्य का निवर्हन कर रहे थे. मुझे उनके द्वारा बल प्रयोग किए जाने की जानकारी नहीं है. लड़की ने अदालत को बताया कि वह दूल्हे के साथ जाना चाहती है और वह उसके साथ चली गई.’ उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि इसमें शामिल अधिकारियों ने बल प्रयोग किया था या नहीं.