शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

OMG: देवर के संग फरार हुई 3 बच्चों की मां, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई है। यह पूरा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है। देवर के साथ महिला की नजदीकियों की जो वजह सामने आई है वह हैरान करनेवाली

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2023, 11:17 AM IST (1 जून 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:38 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई है। यह पूरा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है। देवर के साथ महिला की नजदीकियों की जो वजह सामने आई है वह हैरान करनेवाली है. दरअसल, महिला के पति का पैर 2021 में एक हादसे में टूट गया था उसके बाद महिला उसका देवर एक-दूसरे के करीब आए. अब दोनों फरार हो गए हैं. मामले को लेकर पीड़ित पति ने अपने भाई के खिलाफ FIR दर्ज कराया है.

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति ने अपने भाई के खिलाफ सनोखर थाने में FIR दर्ज कराई है. मामला संहौला प्रखंड का है. पीड़ित पति के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 6 साल पहले झारखंड के गोड्डा की रहने वाली अंगूरी खातून से उसने निकाह किया था. साल 2021 में पेड़ से गिर जाने की वजह से उसका पैर टूट गया उसके बाद पत्नी की नीयत बदलने लगी. 29 मई 2023 को तीन तीन बच्चों को छोड़कर वह मेरे छोटे भाई मो. सतरुद्दीन (36) के साथ भाग गई.

बता दें, पीड़ित पति कुद्रतुल्लाह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शादी के तीन साल तक दोनों के बीच सब ठीक रहा. इस दौरान तीन बच्चे भी हुए. आम के पेड़ से 2021 में गिर जाने की वजह से मेरे दोनों पैर टूट गए. आर्थिक तंगी की वजह से इलाज नहीं हो पाया मुझे चलने फिरने में भी दिक्कते होने लगी. घर की हालत भी खराब होने लगी इसी दौरान पत्नी छोटे भाई के बीच नजदीकी बढ़ने लगी 29 मई 2023 को दोनों भाग गए.

शादी के बाद बिदाई को लेकर मचा बवाल, चेन-अंगूठी नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा

हालांकि, पीड़ित पति द्वारा ये भी बताया गया कि उसकी पत्नी छोटा भाई दोनों उसके मायके गए दोनों ने शादी करने की बात कही. दोनों की शादी का लोगों ने विरोध किया मौलवी ने भी निकाह पढ़ने से इन्कार कर दिया. दोनों वहां से भाग गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.