शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

OMG: शादी के बंधन में बंधने से पहले बंधक बने दूल्हा-दुल्हन, फिर…

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।बराती छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश के शहडोल बारात लेकर पहुंचे हुए थे। जहां बंधन में बंधने से पहले ही गांव के कुछ नशेड़ियों ने दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर दी।     &

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जून 2023, 11:36 AM (9 जून 2023) 499 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।बराती छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश के शहडोल बारात लेकर पहुंचे हुए थे। जहां बंधन में बंधने से पहले ही गांव के कुछ नशेड़ियों ने दूल्हा-दुल्हन को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर दी।

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बिहार बुलाकर मंदिर में रचाई शादी, फिर का’ट दिया प्राइवेट पार्ट

इस मामले की सूचना अमलाई थाने को लगी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया और दुल्हा-दुल्हन को बंधक से मुक्त कराया। वहीं बारातियों को मध्य प्रदेश सीमा के उस पार तक पुलिस सुरक्षा में छत्तीसगढ़ भेज दिया गया है।

बिहार: गेराज में काम करने वाले युवक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

वहीं, जानकारी अनुसार मामला शहडोल जिले के अमलाई थाना इलाके का है। जहां छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के पेरू पारा से दूल्हा अजय शहडोल जिले के अमलाई थाना एरिया के बकहो नगर पंचायत के खाले टोला वार्ड नंबर-1 में बारात लेकर पहुंचा था। जहां किसी बात को लेकर नशे में धुत गांव वालों और बारातियों के बीच वाद-विवाद हो गया। इसी दौरान नशे में धुत कुछ शराबी ग्रामीणों ने बारातियों के साथ मारपीट की, गाड़ियों के कांच तोड़े और दुल्हा-दुल्हन को बंधक बना लिया। बरातियों के साथ जमकर मारपीट भी की। इस मारपीट में कई बाराती घायल भी हो गए हैं।

रुबीना ने रूबी अवस्थी बनकर प्रेमी संग रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

बता दें, अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय गांव वालों कि नशे की हालत में बारातियों से विवाद किया था। जिस पर मारपीट की घटना भी हुई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बारातियों को सुरक्षित मध्य प्रदेश की सीमा के उस पार छत्तीसगढ़ तक पहुंचा दिया गया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!