सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

OMG: बिहार में 60 साल के बुजुर्ग ने एफडी तोड़कर 19 साल की लड़की से की शादी!

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की मौत के 6 साल बाद 60 साल के एक बुजुर्ग ने 19 साल की युवती से शादी कर की हैं। जब वह युवती को लेकर अपने घर पहुंचा तो उसकी इस हरकत पर उसकी पुत्री और गांव के अन्य ग्रामीणो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मई 2023, 09:50 AM (24 मई 2023) 257 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की मौत के 6 साल बाद 60 साल के एक बुजुर्ग ने 19 साल की युवती से शादी कर की हैं। जब वह युवती को लेकर अपने घर पहुंचा तो उसकी इस हरकत पर उसकी पुत्री और गांव के अन्य ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाते हुए उसे घर में प्रवेश करने नहीं दिया। उन दोनों को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। घटना धनरुआ थाने के नीमा गांव की है।

UPSC Bihar Topper: बिहार के शुभम भी बने यूपीएससी टॉपर, 41वां रैंक लाकर किया परिवार का नाम रोशन

दरअसल, ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी का देहांत 6 वर्ष हो चुका है। उसकी सिर्फ तीन पुत्रियां है। इनमें दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री उसके साथ ही रहा करती है। उसकी छोटी पुत्री सोनाली कुमारी का आरोप है कि उसके पिता के नाम से फोरलेन पर करीब डेढ़ बीघा जमीन है। उन्होंने संपत्ति का लालच दिखाकर 19 वर्षीया युवती से शादी की है और अब उसे जबरन घर से निकाल देने की धमकी दे रहे हैं। सोनाली ने इस संबंध में मंगलवार को धनरुआ थाने में अपने पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शादी से एक दिन पहले जीजा के साथ साली ने किया कांड, ससुर के पैरों तले खिसक गई जमीन!

वहीं, उसका आरोप है कि उसके पिता ने बीती 3 मई को शादी की और 5 मई को उस युवती को लेकर घर आए, लेकिन विरोध करने पर वे वहां से चले गए। करीब 17 दिन बाद सोमवार की शाम उस युवती को लेकर फिर से घर पर आ धमके और मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसे घर से जबरन बाहर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन इस बीच उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही वे मौके से फरार हो गए। सोनाली का यह भी आरोप है कि उसकी शादी के लिए उसके पिता ने नदवां में एक बैंक में 6 लाख रुपए एफडी करा रखी थी, जिसकी निकासी कर सारा पैसा अपनी शादी में खर्च कर दिए।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!