गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

OMG: बिहार के एक मोहल्ले की 40 महिलाओं का एक ही पति, जातीय गणना करने वाले कर्मचारियों के उड़े होश

पटना डेस्क: बिहार में इस बार जातीय जनगणना हो रही है, जिसका दूसरा चरण शुरू हो चुका है। जिसमें एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।           लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शाद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अप्रैल 2023, 12:37 PM IST (26 अप्रैल 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 08:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में इस बार जातीय जनगणना हो रही है, जिसका दूसरा चरण शुरू हो चुका है। जिसमें एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।

लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार

दरअसल बिहार के अरवल जिले में एक मोहल्ले में 40 महिलाओं के पति का नाम रूपचंद है, जो बेहद चौंकाने वाला मामला है। जब जातिगत गणना करने वाले कर्मचारियों ने रूपचंद के बारे में पता लगाने की कोशिश की, तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वो कहां हैं, किसी को नहीं मालूम। यह जानकर जाति गणना करने वाले कर्मचारियों के भी असमंजस में पड़ गए।

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

वहीं, अरवल शहर के वार्ड नंबर 7 में जातीय जनगणना के दौरान चौकाने वाली एक बात सामने आई है। इस वार्ड की 40 महिलाओं ने जातीय जनगणना के दौरान अपने पति का नाम रूपचंद बताया। मगर स्थानीय लोग को पता नहीं है कि रूपचंद कौन है। कहा जा रहा कि इस वार्ड में रेडलाइट एरिया है। यहां की महिलाएं नाच-गाकर अपना जीवन गुजर बसर करती हैं। अपनी पहचान छुपाने के लिए इन महिलाओं ने गणना के दौरान पति के रूप में एक ही व्यक्ति का नाम लिया है। कुछ महिलाओं ने बेटे का नाम भी रूपचंद लिखवाया है।

बिहार: एक विवाह ऐसा भी: 4 द‍िन में दूल्हे ने की 2 शादी, एक अरेंज तो एक लव मैर‍िज, फिर…

हालांकि, इस तरह का वाकया पदाधिकारियों के समक्ष पहुंचने के बाद प्रगणक और पर्यवेक्षकों के होश उड़ गए हैं। अब इसमें कैसे सुधार किया जाय, इस बात पर माथापच्ची की जा रही है। जातीय गणना करने पहुंचे प्रगणक राजीव रंजन राकेश ने बताया कि पूछने पर अधिकांश महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया है। हालांकि, जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो रूपचंद नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। जिससे संदेह होता है कि महिलाओं ने फेक नाम का इस्तेमाल किया है।