सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Odisha Train Tragedy: मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ा बिहार की रूपा का सुहाग, किसी को भी रुला देगी कहानी

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसा में जिनके ऊपर भगवान की कृपा रही, वे सकुशल अपने घर लौट पाये लेकिन कुछ ऐसे भी लोग रहे, जिनकी हंसती खेलती जिंदगी चंद मिनटों में उजड़ गई। इन्हीं में रूपा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2023, 12:02 PM (6 जून 2023) 364 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसा में जिनके ऊपर भगवान की कृपा रही, वे सकुशल अपने घर लौट पाये लेकिन कुछ ऐसे भी लोग रहे, जिनकी हंसती खेलती जिंदगी चंद मिनटों में उजड़ गई। इन्हीं में रूपा कुमारी का नाम शामिल है। रूपा की शादी को अभी एक महीना भी ठीक से पूरा नहीं है। रूपा के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी है, उससे पहले ही दर्दनाक रेल हादसे ने उसकी मांग का सिंदूर छीन लिया।

बिहार में पत्नी की नहीं छूटी थी हाथों की मेहंदी, पति को जाना पड़ा जेल!

दरअसल, बहादुरपुर प्रखंड के मनियारी गांव निवासी नरेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार यादव की 7 मई 2023 को रूपा के साथ हुई और शादी के कुछ दिन बाद रूपा के पति अखिलेश ने अपनी पत्नी व परिवार के सदस्यों से कहा कि अब वे अपनी रोजी रोटी के लिए चेन्नई जाएगा। परिवार की रजामंदी के बाद अखिलेश और गांव के ही बौवे साहेब सहनी 1 जुलाई को चेन्नई के लिए घर से निकले, लेकिन रास्ते में ही दोनों हादसे का शिकार हो गए।

खुशखबरी: बिहार में घर बनाना हुआ आसान, सरिया और सीमेंट के दामों में आई गिरावट

Odisha Train Tragedy: इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. इन दोनों की पहचान जेब में उपलब्ध आधार कार्ड से की गई और परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। शव लाने के लिए परिजन रवाना: वही मृतक अखिलेश यादव की पत्नी रूपा देवी ने अपने नसीब को कोसते हुए कहा कि उनकी शादी 7 मई 2023 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मेरे पति बोले कि अब वह कमाने के लिए बाहर जाएंगे. वे शादी से पहले चेन्नई में जूस बेचने का काम करते थे और वे चेन्नई के लिए 1 जून को गांव के बौवे साहेब सहनी के साथ निकले थे। वहीं मौत की सूचना के बाद दोनों मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर शव को लाने की तैयारी में हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!