गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

आर एल महतो काॅलेज में डीएलएड 2022-24 के नये सत्र का किया गया आरम्भ 

 समस्तीपुर/दलसिंहसराय:-आर एल महतो इन्स्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के कोर्स- डीएलएड सत्र 2022-24 के नये सत्र का आज से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राएं रानी, नूरी, ज्योति, निधि, गु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 फरवरी 2023, 10:08 PM IST (3 फरवरी 2023) अपडेट: 28 अक्टूबर 2026, 04:33 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 समस्तीपुर/दलसिंहसराय:-आर एल महतो इन्स्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के कोर्स- डीएलएड सत्र 2022-24 के नये सत्र का आज से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राएं रानी, नूरी, ज्योति, निधि, गुड़िया, पूनम, आशा द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण कॉलेज के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा दिया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक छात्रों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक शक्तियों का सर्वांगीण विकास करता है। अध्यापक ही किसी के जीवन को जीने योग्य बनाते हैं। वहीं महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने उपस्थित सभी नए प्रशिक्षुओं को सकारात्मक सोंच के साथ डीएलएड कोर्स को गंभीरता एवं सफलतापूर्वक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभ्यता के दीपक को प्रज्वलित रखने में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने समय एवं अनुशासन को का पूर्ण रूप से अनुसरण करने को कहा। प्राध्यापक हसन राजा अंसारी ने डीएलएड की आवश्यकता एवं पाठ्यक्रम पर चर्चा किया। पूर्व सत्र के प्रशिक्षु अनिल कुमार ने अपने एक वर्ष के अनुभवों को नए प्रशिक्षुओं के बीच साझा किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले पंकज कुमार साहनी को मिस्टर फ्रेशर एवं पायल कुमारी को मिस फ्रेशर घोषित करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन निधि नंदा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार गिरी द्वारा किया गया। मौके पर डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन,योगेश कुमार,आकांक्षा कुमारी, कुमारी दीपा, वंदना,रूपम कुमारी,नीलम कुमारी,अनिल कुमार प्रभात,सर्वेश सुमन,मो.बकर जाफिर,सत्यम,केशव चौधरी,निर्मल कुमार,आदि उपस्थित रहें।