रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

मुंबई: बिहारी कलाकारों से भरपूर हैदर काजमी और अनुपमा प्रकाश की फ़िल्म ‘चूहिया’ का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगा इसका वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई: हैदर काजमी फिल्म्स इन एसोसिएशन विथ एएससी डिजिटल प्रा. लि. प्रस्‍तुत फ़िल्म ‘चूहिया’ का फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है. इसमें हैदर काजमी और अनुपमा प्रकाश की बेहद आकर्षक छवि दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है. यह फ़िल्म एजुकेशन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मई 2022, 11:07 AM IST (23 मई 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 09:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुंबई: हैदर काजमी फिल्म्स इन एसोसिएशन विथ एएससी डिजिटल प्रा. लि. प्रस्‍तुत फ़िल्म ‘चूहिया’ का फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है. इसमें हैदर काजमी और अनुपमा प्रकाश की बेहद आकर्षक छवि दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है. यह फ़िल्म एजुकेशन सिस्‍टम, कास्‍ट सिस्‍टम और जेंडर इनइक्‍वालिटी जैसे मुद्दों पर आधारित है. फ़िल्म की शूटिंग बिहार के जहानाबाद जिले के काको में हुई है. इस फ़िल्म के निर्देशक हैदर काजमी हैं, जो खुद अवार्ड विनर निर्देशक हैं. उनकी इस फ़िल्म का इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है.(मुंबई: बिहारी कलाकारों से)

Read Also: पटना: भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, पटना में जैव विविधता दिवस का आयोजन

ऐसे में फर्स्ट लुक आउट होने के बाद अवार्ड विनिंग फ़िल्म जिहाद, बैंडिट शकुंतला फेम फिल्ममेकर और इस फ़िल्म के निर्देशक हैदर काजमी ने कहा कि फ़िल्म ‘चूहिया’ के लिए अब दर्शकों को अधिक इंतजार करना नहीं होगा. हम जल्द ही यानी 21 जून को इसका वर्ल्ड प्रीमियर करने वाले हैं. फ़िल्म ‘चूहिया’ का प्रीमियर मस्तानी ओटीटी पर करेंगे, जिसपर दर्शकों को अच्छी और मनोरंजक सिनेमा का सामंजस्य मिल रहा है. हम अपनी इस फ़िल्म को वहीं से दुनिया के सामने रखेंगे.(मुंबई: बिहारी कलाकारों से)

उन्होंने बताया कि ‘चूहिया’ बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश देने वाली और भारत में एजुकेशन सिस्‍टम, कास्‍ट सिस्‍टम और जेंडर इनइक्‍वालिटी जैसे मुद्दों को उभारने वाली है. यह रिलीज से पहले ही चर्चे में है. इस फ़िल्म का जिक्र इस बार बिहार विधानसभा में भी हुआ. यह फ़िल्म जहानाबाद के काको के लिए बदलाव में सार्थक भूमिका निभाती नजर आ रही है. वहीं, हैदर काजमी ने इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान बिहार के लोकेशन की जमकर तारीफ की थी और सरकार से प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए फ़िल्म नीति और फ़िल्म सिटी बनाने का आग्रह किया था. फ़िल्म में 40 % बिहार के ही कलाकार हैं.

आपको बता दें कि हैदर काजमी की पहचान वैसे भी सार्थक सिनेमा बनाने की रही है. ‘चूहिया’ भी उसी कड़ी में आता है, जिसके केंद्रीय भूमिका में अनुपमा प्रकाश और हैदर काजमी हैं. इसके अलावा अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी, अनिल यादव, अरूण कुमार, अक्षय वर्मा, अली खान, शर्मिला डे, सौरभ कुमार, अहद काजमी मुख्‍य भूमिका में हैं. निर्माता अनिस काजमी और डायरेक्‍टर हैदर काजमी हैं. सह – निर्माता प्रीति राव कृष्‍णा हैं. डायलॉग मनोज पांडेय का है. फिल्‍म में म्‍यूजिक अमन के श्‍लोक का है और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.