गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

एबीआर किड्स फाउंडेशन की पूर्व संध्या पर धूमधाम से मना मदर्स डे, माँ शब्द अपने आप में सम्पूर्ण है, उसकी मातृत्व प्रेम अतुलनीय है – प्रबंधक 

रोहतास: एबीआर किड्स फाउंडेशन स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत एलकेजी के बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य संगीत की प्रस्तुति से की गई. इसके बाद विद्यालय की प्रबंधक अनुपमा सिंह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 मई 2022, 11:32 AM IST (9 मई 2022) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 11:44 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: एबीआर किड्स फाउंडेशन स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत एलकेजी के बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य संगीत की प्रस्तुति से की गई. इसके बाद विद्यालय की प्रबंधक अनुपमा सिंह ने मातृ दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी माताओं को मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये खास दिन मातृत्व के महत्व को सम्मान देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. एक मां का आंचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता. मां का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि मां अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है. एक मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, मां के बिना ये दुनिया अधूरी है.

Read Also: लोग केवल अपने स्वार्थ और निजी हित के लिए भूमिहार समाज को इस्तेमाल करने का काम कर रहे हैं: पप्पू यादव

कार्यक्रम में विद्यालय की प्री-प्राईमरी के छात्रों ने विभिन्न नृत्य, संगीत व माँ पर आधारित कविताओं के द्वारा वहां उपस्थित सभी दर्शकों का मन-मोह लिया. कार्यक्रम में आई सभी माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया. फूड कम्बो गेम्स, स्ट्रॉ गेम्स, कलर द पिक्चर, फाइंड द सिंगर एंड मूवी नेम, पासिंग द पार्सल इत्यादि कई गेम्स के आयोजन हुए. जिसमें विजेता रही माताओं को पुरस्कृत किया गया. बच्चों की माताओं के लिए आयोजित गेम “फूड कम्बो गेम्स” में कक्षा यूकेजी कि आदया गुप्ता की माँ सोनी गुप्ता प्रथम स्थान पर रही वही एलकेजी के श्रेयांश कि माँ नैंसी देवी एवं तृषा कुमारी की माँ अमृता गुप्ता तृतीय स्थान पर रही.(एबीआर किड्स फाउंडेशन की)

कक्षा यूकेजी के बच्चों की माँओं के लिए आयोजित गेम “फाइंड द सिंगर एंड मूवी नेम” में शिवांस की माँ अर्पिता दास प्रथम स्थान पर रही वही एलकेजी के श्रेयांश कि माँ नैंसी देवी एवं तृषा कुमारी की माँ अमृता गुप्ता क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही. “स्ट्रॉ गेम्स” में अबेल गुप्ता की माँ डिंपल गुप्ता प्रथम स्थान पर रही वही शिद्धी कि माँ आरती कुमारी एवं युवान की माँ ज्योति केशरी क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही. “कलर द पिक्चर” में कक्षा एलकेजी के सान्याल, मोहम्मद रिदान एवं आयांश की माँ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही. “पासिंग द पार्सल” में कक्षा यूकेजी कि आयुष्मान की माँ रूचि प्रथम स्थान पर रही वही संस्कार कि माँ मोनिका एवं वर्तिका की माँ धनवंती तृतीय स्थान पर रही.

अंत में पुरस्कृत माताओं को बधाई देने के साथ-साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में संलिप्त शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को प्रबंधक महोदया ने प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दी.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.