बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में मरियम एवं मुकेश शीर्ष पर

सासाराम। ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में रोहतास जिला शतरंज संघ के द्वारा सासाराम स्थित न्यू स्टेडियम के खेल भवन में आयोजित  राम नगीना प्रसाद मेमोरियल बिहार जूनियर अंडर 19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता में तीसरे दिन की समाप्ति के प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जून 2022, 06:38 PM IST (13 जून 2022) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 07:59 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में रोहतास जिला शतरंज संघ के द्वारा सासाराम स्थित न्यू स्टेडियम के खेल भवन में आयोजित  राम नगीना प्रसाद मेमोरियल बिहार जूनियर अंडर 19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता में तीसरे दिन की समाप्ति के पश्चात बालक वर्ग में किशनगंज के मुकेश कुमार एवं बालिका वर्ग में मुज़फ़्फ़रपुर की मरियम फातिमा अपने-अपने वर्ग में शीर्ष पर चल रहे हैं। शीर्ष बोर्ड पर काले मोहरे से खेलते हुए मरियम फातिमा ने मुज़फ़्फ़रपुर की ही आदया श्री को फ्रेंच डिफेंस एक्सचेंज वेरिएशन से खेलते हुए 42 चालों में हराया। वहीं बोर्ड नंबर 2 पर गया की परी सिन्हा और पटना की अभिलाषा दीपू के बीच 3 घंटे तक चला मैराथन मुकाबला अंततः बराबरी पर छुटा। बोर्ड नंबर 3 पर गया की कोमल सिंह मुस्कान ने पटना की अभिश्री दीपू 64 चालों तक चले महामुकाबला में शिकस्त दी।(रोहतास: राज्य जूनियर शतरंज)

रोहतास: 19 जून को होगा चुनाव की प्रक्रिया
बोर्ड नंबर 4 पर छपरा की तान्या एवं सान्या के बीच बाज़ी बराबर रही। बोर्ड नंबर 1 पर किशनगंज के मुकेश कुमार और पटना मोहम्मद तबशीर आलम के बीच किंग्स ओपनिंग में जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें आखिरकार मुकेश ने तबशीर को हरा कर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान बनाये रखा। बोर्ड नम्बर 2 पर पटना के पीयूष कुमार के खिलाफ पटना के रूपेश बी रामचंद्रा ने अलेखीन डिफेंस खेल की रणनीति बनायी और अन्त तक पीयूष के सभी आक्रमण को रोकते बाज़ी ड्रा खेली। बोर्ड नंबर 4 पर बेगूसराय ने बेगूसराय के ही अभिषेक रंजन को सिसिलियन डिफेन्स से खेल की शुरुआत की परन्तु अभिषेक रंजन ने बेहतरीन चालों के दम पर अंततः जीत अपने नाम कर ली।(रोहतास: राज्य जूनियर शतरंज)
इस बात की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संयोजक वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि खबर लिखे जाने तक बोर्ड नंबर 3 पर किशनगंज के दिव्यांशु कुमार और पटना के विशाल शर्मा के बीच बाजी जारी थी।इस संबंध में और जानकारी देते हुए विनय कृष्ण ने बताया कि कल इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों का अंतिम चक्र खेला जाएगा साथी बेटा एवं विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, पुरुस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन एवं पुरुस्कार वितरण करने हेतु रोहतास के जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।