शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के नटवार कला गांव में सोमवार ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुशहालपर निवासी मोहम्मद इलियास की 24 वर्ष

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2022, 12:06 PM IST (23 मार्च 2022) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 06:55 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के नटवार कला गांव में सोमवार ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुशहालपर निवासी मोहम्मद इलियास की 24 वर्षीय पुत्री तमन्ना खातून बताई जाती है। इस संबंध में मृतिका के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन में दर्ज किया गया कि तमन्ना खातून की शादी 2019 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ काफी धूमधाम से किया गया तथा उपहार स्वरूप सामान देकर विदाई किया था। शादी के बाद तमन्ना ससुराल वालों के साथ खुशी पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रही थी, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल एवं नगद रुपए की मांग करने लगे तथा बार-बार मेरी पुत्री के साथ मारपीट करते एवं जान मारने की धमकी दिया करते थे। इसको लेकर कई बार सगे संबंधियों द्वारा समझौता करा कर एक माह पूर्व ससुराल वालों ने पुत्री को विदाई करा कर ले गए थे। दहेज नहीं देने पर मेरी पुत्री को ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दिया। इसकी सूचना पुलिस द्वारा फोन पर दी गई तब हम सभी लोग नटवार कला पहुंच देखे कि मेरी पुत्री मरी पड़ी हुई है।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतिका के पिता द्वारा इस संबंध में पति मोहम्मद शमशेर आलम, ससुर करामत अली, सास नजमा खातून सहित सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति मो. शमशेर आलम तथा सास नजमा खातून को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।