बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

प्रोफेसर दंपति हत्याकांड महागठबंधन का जंगलराज पार्ट-2 — भाजपा नेता

    बिक्रमगंज (रोहतास):- विगत दिन 29 जनवरी को भोजपुर जिला के नवादा थाना के कतीरा मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त भाजपा नेता सह रिटायर प्रोफेसर महेंद्र सिंह तथा उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की निर्मम हत्या पर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के भावी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 फरवरी 2023, 08:01 PM IST (2 फरवरी 2023) अपडेट: 28 अक्टूबर 2026, 02:03 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिक्रमगंज (रोहतास):- विगत दिन 29 जनवरी को भोजपुर जिला के नवादा थाना के कतीरा मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त भाजपा नेता सह रिटायर प्रोफेसर महेंद्र सिंह तथा उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की निर्मम हत्या पर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाजपा नेता डॉ० मनीष रंजन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृव में महागठबंधन का जंगलराज पार्ट-2 शुरू हो गया है। बिहार में अब महागठबंधन सरकार के गुंडों का तांडव शुरू है। जिससे बिहार की जनता में दहशत कायम है। भाजपा नेता ने इस दोहरे हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग बिहार सरकार व प्रशासन से की है। उन्होंने कहा की इस दोहरे हत्याकांड में शामिल जो भी लोग हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति नही हो सके। भाजपा नेता ने कहा कि प्रोफेसर महेंद्र सिंह बहुत ही सुलझे व सामाजिक व्यक्ति थे। जो अपने जीवनकाल में भाजपा पार्टी से जुड़ राजनीतिक का भी नेतृव कर रहे थे। वह हमेशा लोगों को एवं छात्रों को मार्गदर्शन भी देते रहते थे। प्रोफेसर दंपति की हत्या से साहित्य समाज को गहरी क्षति हुई है। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई असंभव है। जिनकी कमी हमेशा लोगों को खलेगी।