शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पीड़ित परिजन से मिलने पंहुचा लोजपा (रा) के जांच टीम

मीडिया दर्शन/पटना/मोतिहारी (रक्सौल )आदापुर थाना क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य बच्चा पासवान को अपराधियों ने 6 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दिया l लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के निर्देश पर पार्टी के प्रदे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2023, 10:15 PM IST (7 सितंबर 2023) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 11:25 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/पटना/मोतिहारी (रक्सौल )आदापुर थाना क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य बच्चा पासवान को अपराधियों ने 6 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दिया l लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी जी ने टीम गठित कर पीड़ित परिवार से मिलने का निर्देश दिया l पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान के नेतृत्व में जांच टीम आज बच्चा पासवान के घर पहुंच कर उनके पुत्र सूरज से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लिया एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दूरभाष के माध्यम से मृतक परिवार से बात कर घटना की पूरी जानकारी लिए एवं न्याय का भरोसा दिलाया l आगे चिराग ने फोन पर बात करते हुए कहा कि कभी भी कोई जरूरत पड़े तुरंत संपर्क कीजिए।
पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना में जो भी संलिप्त है स्पीडी ट्रायल के तहत जांच कर अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होना चाहिए।

चंद्रायन-3 की सफल लैंडिंग विकसित भारत के शंखनाद का पल- सम्राट

सरकार पीड़ित परिवार वालों को उचित सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करे तथा मृतक के परिवार को 25 लख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी बिहार सरकार से मांग करते हैं ।नीतीश कुमार जी के सरकार में दलितों पर अत्याचार बढा है, चुन चुन कर दलितों की हत्या की जा रही है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि जांच दल में पार्टी के बिहार चुनाव प्रमुख सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह ,प्रदेश महासचिव विजय यादव ,सोनू मुखिया, संजय पासवान और अनुसूचित जाति /जनजाति उपाध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान मौजूद थे ।