रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: टीबी की दवा बीच मे ही छोड़ना मरीज के लिए हो सकता है खतरनाक, एक टीबी मरीज साल में औसतन 15 लोगों को करते है संक्रमित: डॉ राकेश कुमार

सासाराम। टीबी एक खतरनाक बीमारी है, यदि असावधानी बरती गई तो इससे जान भी जा सकती है। टीबी से बचाव को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद 2025 तक देश से टीबी बीमारी को समाप्त करना है। टीबी हारेगा देश जीतेगा की  तर्ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जुलाई 2022, 10:49 AM (26 जुलाई 2022) 371 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। टीबी एक खतरनाक बीमारी है, यदि असावधानी बरती गई तो इससे जान भी जा सकती है। टीबी से बचाव को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद 2025 तक देश से टीबी बीमारी को समाप्त करना है। टीबी हारेगा देश जीतेगा की  तर्ज पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को टीबी बीमारी  का लक्षण और इससे बचाव की जानकारी दी जा रही है। रोहतास जिले में भी टीबी बीमारी को हराने के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र  लगातार प्रयासरत है।  जिले को भी टीबी मुक्त जिला बनाने को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। जिला यक्ष्मा केंद्र  से मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले में 950 के आसपास टीबी बीमारी से लोग संक्रमित हैं  जिनका इलाज जारी है।(रोहतास: टीबी की दवा)

एक टीबी संक्रमित मरीज 15 को कर सकते हैं संक्रमित

जिला यक्ष्मा केंद्र  के सीडीओ डॉ  राकेश कुमार ने बताया कि टीबी एक संचारी रोग है, जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती  है। उन्होंने बताया कि एक टीबी संक्रमित मरीज साल भर में औसतन 15 लोगों को संक्रमित कर सकते हैं और वह 15 संक्रमित लोग अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं। ऐसे में टीबी से संक्रमित लोगों को सावधानी बरतना अति आवश्यक है, ताकि दूसरे लोगों में भी यह बीमारी न फैले। सीडीओ ने बताया कि टीबी बीमारी खांसने और थूकने से फैलती  है। , इसलिए जब भी खाँसें तो मुंह पर रुमाल या कोई कपड़ा जरूर रख लें । साथ ही साथ जहां-तहां ना थूकें।  खासकर टीबी संक्रमित मरीज अपने घर के लोगों खासकर बच्चों से भी कुछ दूरी बना कर रहें  ताकि घर के लोग संक्रमित ना हों।(रोहतास: टीबी की दवा)

Read Also: रोहतास: अंबेडकर की मूर्ति को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

बीच मे दवा छोड़ना हो सकता है घातक

डॉ राकेश कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति टीबी की बीमारी से संक्रमित है तो उसे लगातार 6 से 8 महीने तक  दवा खाना आवश्यक है, क्योंकि शुरुआती टीबी मरीज के लिए 6 से 8 महीना की दवा का खुराक होती है। यदि इस बीच 1 से 2 महीना ही दवा खाने के बाद वो व्यक्ति दवा खाना छोड़ देता है तो बीमारी और घातक हो सकती है।  क्योंकि दवा छोड़ने के बाद टीबी के कीड़े फिर से एक्टिव हो जाते  और वह आगे और खतरनाक हो जाते हैं। इसलिए टीबी के शुरुआती लक्षणों के दौरान ही दवा खाना  शुरू कर दें, क्योंकि 6 से 8 महीने तक की  जो टीबी बीमारी की  खुराक होती  है उसे लेने पर टीबी बीमारी ठीक  हो सकती है।

सदर अस्पताल में है जांच की सुविधा

डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सासाराम सदर अस्पताल में ट्रूनेट, सीबी नेट के माध्यम से बलगम की जांच की जाती है। उसके बाद आगे की जांच के लिए उसे पटना भेज दिया जाता है। सीडीओ ने बताया कि टीबी बीमारी की सभी जांच पूरी तरह से निःशुल्क  होती  है,।  इसलिए यदि टीबी के  लक्षण  जैसे में दो हफ्तों तक खांसी का बना रहना, भूख ना लगना, लगातार वजन गिरना, रात में सोते वक्त पसीना आना जैसे  दिखाई दें तो तुरंत टीबी की जांच कराएं ताकि शुरुआती दौर में ही इसे पहचान कर के इस बीमारी को खत्म किया जा सके।(रोहतास: टीबी की दवा)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!