सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

प्यार पाने के लिए कला’ई का’टी, फिर बेचा गहने और जमीन, जानिए पाकिस्तानी महिला के भारत आने की चौंकाने वाली कहानी

पटना डेस्क: भारत में बिना वीजा अवैध रूप से प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं. पूछताछ में पता चला है कि पड़ोसियों को शक न हो इसलिए सीमा ने बच्‍चों के नाम भी यहीं के रखे थे। वहीं सचिन और सीमा ने अपने व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जुलाई 2023, 12:03 PM (6 जुलाई 2023) 707 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: भारत में बिना वीजा अवैध रूप से प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं. पूछताछ में पता चला है कि पड़ोसियों को शक न हो इसलिए सीमा ने बच्‍चों के नाम भी यहीं के रखे थे। वहीं सचिन और सीमा ने अपने व एक बच्चे का किसी अन्य आधार कार्ड से एडिट कर तीनों आधार कार्ड बनवाए थे. इन कार्ड में सीमा ने सचिन को अपना पति दिखाया है।

बिहार के दो भाई मां के लिए बने श्रवण कुमार, बहंगी में बिठाकर करा रहे यात्रा

हालांकि, हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने सीमा के चारों बच्‍चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, बिस्कुट और खाना खिलाया. वहीं, सीमा और सचिन को भी ढाबे से मंगाया खाना खिलाया गया. पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सीमा के चारों बच्चों को भी उसके साथ जेल भेजा है. बच्‍चों को जेल में घर जैसा माहौल दिया जाएगा। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सीमा व सचिन के दावा उनकी मोहब्बत की एक ऐसी कहानी बयां कर रहा है जो केवल हिंदुस्तान-पाकिस्तान की सरहद ही नहीं हद से गुजर गई थी. पति की बेरुखी से आहत सीमा अपने ही नहीं बल्कि चार बच्चों के जीवन के लिए भी चिंतित थी, लेकिन पाकिस्तान में उसे कोई ऐसा जीवनसाथी नहीं मिल पाया जो सीमा लांघ यहां तक चली आई।

बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने दुल्हन और दूल्हे को सजाया

वहीं, सचिन ने भी सीमा को पाने के लिए खुद ही नहीं बल्कि पिता को भी मुसीबत में डाल दिया. उधर, पुलिस सीमा को मीडिया से बचाती रही. सीमा शुरुआत से ही सचिन के साथ जीवनभर रहने की मांग कर रही है. सचिन भी उसके साथ रहने की जिद पर अड़ा है. सीमा ने कहा कि वह कभी पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, उसने हाथ जोड़कर हिंदुस्तान जिंदाबाद भी कहा. इस दौरान सीमा के दोनों हाथ की कलाई में कई कट के निशान दिखाई दिए. पता चला कि सीमा को सचिन को विश्वास दिलाने के लिए 20 से अधिक बार कलाई पर कट लगाए थे. इसके अलावा न केवल उसने अपनी जमीन बेची बल्कि आभूषण भी साथ लेकर आई।

इसी के साथ कानूनी रूप से सीमा को अपना बनाने के लिए सचिन वकीलों से सलाह ले रहा था. इसी दौरान पुलिस को सीमा के रबूपुरा में होने की भनक लग गई. सचिन और सीमा ने अपने व एक बच्चे का किसी अन्य आधार कार्ड से एडिट कर तीनों आधार कार्ड बनवाए थे. इसके अलावा सीमा ने सात महीने पहले भी पाकिस्तान सीमा से बार्डर पार कर भारत आने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों की चौकसी के कारण नाकाम हो गई थी.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!