शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

डिजिटल मार्केटिंग पर पत्रकारिता विभाग ने आयोजित की वेबिनार

सासाराम :  गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कला संकाय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में “डिजिटल युग में मार्केटिंग” विषय पर एकदिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें सिंगापुर में गूगल की  रिजनल मार्केटिंग मैनेजर डॉ अनुभा उपा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जनवरी 2023, 05:44 PM (24 जनवरी 2023) 828 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम :  गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कला संकाय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में “डिजिटल युग में मार्केटिंग” विषय पर एकदिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें सिंगापुर में गूगल की  रिजनल मार्केटिंग मैनेजर डॉ अनुभा उपाध्याय आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल हुई।
डॉ अनुभा उपाध्याय ने डिजिटल युग में मार्केटिंग के नुस्खों से गोपाल नारायण सिंह विवि के पत्रकारिता के विद्यार्थियों को कराया अवगत वेबिनार को सम्बोधित करते हुए आमंत्रित वक्ता व गूगल सिंगापुर की रीजनल मार्केटिंग मैनेजर डॉ अनुभा उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान दौर पूरी तरीके से डिजिटल होने की राह पर है। डिजिटल युग में मार्केटिंग के तौर-तरीके बदल गए हैं। मार्केटिंग ने खुद को डिजिटल स्वरूप में ढालते हुए इसको पूरी तरीके से नवाचार आधारित उपक्रम बना दिया है। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग का महत्व समझाते हुए बताया कि न्यू मीडिया ने इस विधा में कई आमूल चूल परिवर्तन लाया है और आने वाले दिनों में मार्केटिंग की विधा और अधिक बदलने की गुंजाइश है।
इससे पूर्व आगत आमंत्रित वक्ता डॉ अनुभा उपाध्याय का परिचय विभाग के सहायक प्राध्यापक व वेबिनार के संयोजक डॉ अमित कुमार मिश्र ने कराया और स्वागत व्याख्यान और विषय प्रवेश कला संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने दिया। विषय प्रवेश कराते हुए कला संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने डिजिटल मार्केटिंग के मूल तत्वों को समझाया और साथ ही उन्होंने मार्केटिंग के प्रकारों को भी विभागीय विद्यार्थियों को बताया।

सुभाष चन्द्र बोस के जंयती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर किया माल्यार्पण

वेबिनार में धन्यवाद ज्ञापन विभाग के वेबिनार के संयोजक व सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने आने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि वर्तमान दौर में मार्केटिंग का डिजिटलीकरण कर दिया गया है और इस दौर में मीडिया का बेहतर इस्तेमाल करके मार्केटिंग में बादशाहत कैसे आ सकती है उसे आमंत्रित विद्वान डॉ अनुभा उपाध्याय ने बताया जिससे हमारे विद्यार्थियों के साथ विभाग के प्राध्यापक एवं बाहरी प्रतिभागी भी लाभान्वित हुए।
वेबिनार के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों ने आमंत्रित विद्वान  से अपने सवाल रखें जिनमें प्रमुख रूप से पांचवे सेमेस्टर की छात्रा प्रिया राज सहित अन्य छात्र-छात्राएं रहें जिनका उन्होंने बारी-बारी से जवाब दिया। वेबिनार का संचालन विभाग की सहायक प्राध्यापक स्मृति ने किया। वेबिनार में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के सहायक प्राध्यापक व वेबिनार के संयोजक डॉ अमित कुमार मिश्र, सहायक प्राध्यापक डॉ स्नेहाशीष वर्धन, स्मृति, चंचल सिंह, जमाल खान सहित सभी सत्रों के विद्यार्थी मौजूद थे ।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!