सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

एलटीएफ, उत्पाद विभाग और मोहनिया थाने की संयुक्त पुलिस ने डीसीएम ट्रक से अंडा के कैरेज की आड़ में ले जाए जा रहे 3078 लीटर विदेशी शराब किया बरामद,दो गिरफ्तार

 कैमूर। शराबबंदी को लागू किए हुए सुबे की सरकार को सालों बीत गए मगर शराब के कानून को अमलीजामा पहनाने में प्रशासन यूपी बिहार की सीमाओं पर अपनी आंख गड़ाए हुए हैं बावजूद शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिर भी शराब के कारोबार में बड़े-बड

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 अगस्त 2022, 12:04 PM (5 अगस्त 2022) 402 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 कैमूर। शराबबंदी को लागू किए हुए सुबे की सरकार को सालों बीत गए मगर शराब के कानून को अमलीजामा पहनाने में प्रशासन यूपी बिहार की सीमाओं पर अपनी आंख गड़ाए हुए हैं बावजूद शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिर भी शराब के कारोबार में बड़े-बड़े माफिया पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर शराब की तस्करी को अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। फिलहाल थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर शुक्रवार को एलटीएफ, उत्पाद विभाग एवं मोहनिया थाने के संयुक्त पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक से अंडे के खाली कैरेट की आड़ में बिहार ले जाए जा रहे 3078 लीटर लाखों के विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के चालक एवं खलासी को भी गिरफ्तार किया है।(उत्पाद विभाग और मोहनिया उत्पाद विभाग और मोहनिया)

दुर्गावती में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मचा कोहराम

गिरफ्तार ट्रक के चालको में हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह एवं सहचालक राजस्थान निवासी भंवर लाल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंडे के खाली कैरेट के आड़ में यूपी के हरियाणा से शराब की खेप लेकर जीटी रोड के रास्ते दोनों ट्रक केे चालक बिहार में डिलीवरी देने के लिए आ रहे थे। जैसे ही टोल प्लाजा क्रॉस कर चेक पोस्ट की सीमा में प्रवेश किए तभी पहले से ही एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी राजीव कुमार उत्पाद इंस्पेक्टर देवव्ररत कुमार एवं मोहनिया थाने की पुलिस संयुक्त रूप से यूपी से आने वाले वाहनोंं की शराब चेकिंग अभियान चला रहे थे। जैसे ही उक्त वाहन पर पुलिस की नजर पुलिस की पुलिस पर पुलिस की नजर पड़ी पुलिस ने ट्रक को रुकवा कर तलाशी लेनी शुरू की तो अंडे के कैरेट की आड़ में लाखों की विदेशी शराब बरामद की गई।

इस दौरान पुलिस ने ट्रक में सवार दोनों चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रक को जप्त कर मोहनिया थाना लाया गया। जिसके बाद डीसीएम ट्रक में लोडेड शराब को खाली कराया गया तो पता चला कि इंपैलर ब्लू ब्रांड के 348 पेटी यानी 3078 लीटर शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चालकों के ऊपर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने केे बाद मेडिकल करानेे के बाद आगेे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत भेजने की कार्रवाई कर रही है। इस संबंंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी से आने वाले एक एक वाहनोंं की बारीकी से जांच की जा रही है इसी क्रम में एक डीसीएम ट्रक को भी जप्त किया गया है जिसमें अंडे के खाली कैरेट की आड़ में बिहार ले जाए जा रहे 3078 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है इस दौरान दो चालकोंं को भी गिरफ्तार किया गया है आगेे की कार्रवाई की जा रही है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!