शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

जितेंद्र कुमार सिंह बने क्रीड़ा भारती के नए ज़िला मंत्री

सासाराम। सासाराम में क्रीड़ा भारती रोहतास जिला इकाई की बैठक क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष सह काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विशेष अतिथि के रुप में आर एस एस के  जिला संघचालक प्रो. विजय कुमार सिंह एवं व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2022, 05:52 AM (1 जून 2022) 292 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। सासाराम में क्रीड़ा भारती रोहतास जिला इकाई की बैठक क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष सह काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विशेष अतिथि के रुप में आर एस एस के  जिला संघचालक प्रो. विजय कुमार सिंह एवं विभाग सेवा प्रमुख रविंद्र पांडेय उपस्थित रहे। बैठक में संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें संगठन को अनुमंडल स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक विस्तार करने पर चर्चा हुई और साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में क्रीड़ा भारती के जिला सह मंत्री जितेंद्र कुमार सिंह को क्रीड़ा भारती के नए जिला मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। इसके साथ ही सोनू राय को जिला सह मंत्री और दिवाकर पाठक को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया।
इस बैठक में शांति प्रसाद जैन कॉलेज के दानदाताओं द्वारा दी गई जमीन को भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण कराने पर घोर निंदा की गई। साथ ही जिला प्रशासन और बिहार सरकार से आग्रह करने की बात कही गई कि इस अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रोक लगाई जाए जिससे कि भविष्य में कॉलेज की पढ़ाई और छात्रों का जीवन अधर में ना जाए क्योंकि शांति प्रसाद जैन कॉलेज भविष्य में विश्वविद्यालय बनने की श्रेणी में है। इस बैठक में क्रीड़ा भारती के प्रांत के सह मंत्री धीरज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला सह मंत्री शशिकांत चौबे, जिला सह मंत्री नितेश कुमार सिंह उपस्थित थे। (क्रीड़ा भारती के नए )

चंदौली: सैनिक के इकलौते पुत्र अंश उर्फ मोदी ने सेल्यूट कर पिता को अंतिम विदाई दी, यह देख हर किसी की आंख से आंसू छलक ने लगे

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!