सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

इस्लाम 72 साल की उम्र में बने दूल्हा, 70 साल की शकीला से किया निकाह!

प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, ना कोई दीवार होती है। लेकिन, जब बात कुछ ज्यादा ही हद से आगे बढ़ जाए तो चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग जोड़े ने आपस में शादी रचा ली है। बकायदा दोनों का निकाह हुआ है, जिसके बा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 मार्च 2023, 12:43 PM (3 मार्च 2023) 586 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, ना कोई दीवार होती है। लेकिन, जब बात कुछ ज्यादा ही हद से आगे बढ़ जाए तो चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग जोड़े ने आपस में शादी रचा ली है। बकायदा दोनों का निकाह हुआ है, जिसके बाद शानदार पार्टी भी रखी गई थी और अब इस पूरे घटनाक्रम का तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Urfi Javed New Outfit: उर्फी ने साड़ी में लगाया टेप, तेज हवा में उड़ गए कपड़े, फिर… देखिए पूरा विडियो

एक रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर का है। जहां 75 साल के इस्लाम ने 70 साल की शकीला के साथ धूमधाम से शादी की है। दोनों की स्टोरी काफी फिल्मी है। लेकिन हकीकत से भरी है। दोनों का निकाह परिजनों के साथ गांववालों की सहमति से किया गया। निकाह के बाद परिवार में खुशी व्याप्त है। निकाह के बाद दावते वलीमा का आयोजन होगा। इसकी तैयारी की जा रही है।

Namrata Malla New Photos: नम्रता मल्ला को देख सहम जाएगा दिल और छूट जाएंगे पसीने, ब्लैक आउटफिट में शेयर किया नया विडियो

वहीं, दहगवां क्षेत्र के नैनोनवाला निवासी मोहम्मद इस्लाम की पत्नी की पांच माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेले जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसी बीच किसी तरह से उनकी मुलाकात सहसवान के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शकील बानो से हो गई। इधर बानो के भी पति नहीं थे, ऐसे में दोनों ने एक दूसरे के साथ निकाह कर जीवन बिताने का निर्णय लिया।

बिहार में दो शादीशुदा महिलाओं को एक दूसरे के पति से हुआ प्यार, बच्चे भी किए एक्सचेंज

हालांकि, बात आगे बढ़ी तो दोनों ने आपस में निकाह कर लिया। अब दोनों 70-72 की उम्र में निकाह के बाद चर्चाओं में आ गये हैं। निकाह के बाद शकील बानो और मोहम्मद इस्लाम काफी खुश हैं। दोनों का कहना है कि शादी के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती बल्कि खुशी कैसे मिल सकती है यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!