गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: डीएवी स्कूल में 10 वीं बोर्ड की टॉपर बनी इशिता मिथुन, 500 में से लाया 488 अंक, इशिता अपने स्वर्गीय दादा के सपनो को करना चाहती है साकार 

सासाराम। सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट निकलने के बाद बच्चों के साथ-साथ परिवारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इधर आदमपुर स्थित डीएवी स्कूल के 10 वीं की छात्रा इशिता मिथुन दसवीं की परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने वि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 जुलाई 2022, 06:33 PM IST (25 जुलाई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:51 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट निकलने के बाद बच्चों के साथ-साथ परिवारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इधर आदमपुर स्थित डीएवी स्कूल के 10 वीं की छात्रा इशिता मिथुन दसवीं की परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाया है। इशिता ने मैथ और साइंस में 100 में 100 नंबर हासिल किया है। इशिता मिथुन ने  500 में से 488 अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है।(रोहतास: डीएवी स्कूल में)

Read Also: रोहतास: गुप्ता धाम स्थित सीता कुंड में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

इधर इशिता के घर में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पेशे से बैंक कर्मचारी पिता मिथुन अपनी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज है। वह पढ़ाई और अपनी कैरियर को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ग में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। उसी की देन है की बेटी ने दसवीं क्लास में अपने स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वही इशिता मिथुन स्कूल में सर्वोच्च स्थान पाने पर काफी खुश दिखाई दे रही है और इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने स्वर्गीय दादा लक्ष्मी प्रसाद उर्फ पिंटू जी को देती हैं। इशिता मिथुन का सपना यूपीएससी क्रेक करना है जो उनके दादा का भी सपना था और इशिता अपने दादा के सपनों को साकार करना चाहती हैं।(रोहतास: डीएवी स्कूल में)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.