शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

IPL Dream 11: किसान का बेटा रातों रात बना करोड़पति, आईपीएल मैच के जरिए जीते दो करोड़ रूपये!

IPL Dream 11: आईपीएल मैच के वजह से लोगों के सपने अब सच हो रहे हैं और यह कहावत भी सच हो रही है कि ऊपर वाला जब भी देता है, तो छप्पर फाड़ के ही देता है। कुछ ऐसा ही नागौर जिले के परबतसर के भादवा गांव के रहने वाले रिछपाल चोटिया के साथ… Co

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 मई 2023, 07:45 AM (16 मई 2023) 512 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

IPL Dream 11: आईपीएल मैच के वजह से लोगों के सपने अब सच हो रहे हैं और यह कहावत भी सच हो रही है कि ऊपर वाला जब भी देता है, तो छप्पर फाड़ के ही देता है। कुछ ऐसा ही नागौर जिले के परबतसर के भादवा गांव के रहने वाले रिछपाल चोटिया के साथ भी हुआ। जो रात में मोबाइल बंद करके सोए और जब सुबह नींद खुली तो पता चला कि वह करोड़पति बन गए हैं।

IPL Dream 11: बिहार के नाई ने आईपीएल ड्रीम 11 में पैसा लगाकर जीता एक करोड़ रूपये!

दरअसल, भादवा गांव के झुंझार पूरा के रिछपाल चोटिया ने हर रोज की तरह इस दिन भी dream11 पर अपनी टीम बनाई और उसके बाद अंतिम ओवर तक रैंक हल्की होने के चलते वह रात को मोबाइल बंद कर कर सो गए. सुबह जब नींद से उठे और फोन चालू किया तो किसी ने फोन करके बताया कि उनकी पहली रैंक आई है और वह 2 करोड़ रूपए जीत चुके हैं. जिसका उनको जरा भी यकीन नहीं हुआ. उन्होंने जब ऐप खोल कर देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई।

वहीं, सबसे ऊपर उनका नाम था इसके बाद रिछपाल ने इसकी सूचना अपने माता-पिता और परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद घर में खुशियों का माहौल हो गया। पूरा परिवार झूम उठा। यहां तक कि सुबह 10:00 बजे तक उनके बैंक अकाउंट में टीडीएस कट कटा कर एक करोड़ 40 लाख और तीन सो रूप आ गए।

IPL Dream 11 Lottery: ललित नैनवाल की लगी बंपर लॉटरी, IPL Dream11 में जीते 2 करोड़ रुपये

बता दें, रिछपाल चोटियां ने आईपीएल में कोलकाता और राजस्थान के मुकाबले के लिए अपनी टीम बनाई थी टीम ने 842 अंक के साथ पहली रैंक हासिल की और इसी ने उन्हें करोड़पति बना दिया। रिछपाल के पिता किसान हैं और हाल ही में उनका सिलेक्शन नेवी में हुआ है। रिछपाल ने ग्रेजुएट तक पढ़ाई की है और उनके घर में माता-पिता और तीन भाई बहन है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!