गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

IPL Dream 11: बिहार के नाई ने आईपीएल ड्रीम 11 में पैसा लगाकर जीता एक करोड़ रूपये!

पटना डेस्क: भारत की इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी बेताब हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि इस लीग से खिलाड़ियों को दौलत और शोहरत दोनों मिलती है। वहीं कई खिलाड़ियों का करियर इसी लीग से ही बनता है. लेकिन इसी बीच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 मई 2023, 06:53 PM IST (9 मई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:47 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: भारत की इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी बेताब हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि इस लीग से खिलाड़ियों को दौलत और शोहरत दोनों मिलती है। वहीं कई खिलाड़ियों का करियर इसी लीग से ही बनता है. लेकिन इसी बीच एक खबर आई है कि इस लीग की वजह से एक छोटे से नाई की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. जी हां, हम बात कर रहे हैं अशोक कुमार की जिन्होंने यह कारनामा किया।

बिहारी युवक पर आया फिरंगी दुल्हन का दिल, दोनों ने धूमधाम से रचाई शादी

बिहार के मधुबनी जिले के एक नाई ने फैंटेसी क्रिकेट के नाम से मशहूर आईपीएल ड्रीम टीम प्रतियोगिता में एक करोड़ रुपये का इनाम जीता है। अशोक कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में टीम का चयन किया, जिसे चेन्नई ने दो विकेट से जीत लिया। मैच समाप्त होने के बाद अशोक को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। “मैच के बाद, मैं पहले स्थान पर रहा और 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता। कुछ देर बाद ऑफिशियल कॉल भी आ गई। मुझे बताया गया कि अगले दो दिनों में मेरे खाते में 70 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। पुरस्कार राशि कर कटौती के बाद होगी। मैं पूरी रात सो नहीं सका, ”।

LPG Subsidy: फिर से मोदी सरकार शुरू करेगी एलपीजी गैस सब्‍स‍िडी! जानिए किन्हें और कैसे मिलेगा फायदा

वहीं, अशोक की मधुबनी जिले के नानौर चौक में नाई की दुकान है। वह कई वर्षों से ड्रीम11 प्रतियोगिता में भाग ले रहा है लेकिन उसने पहली बार जैकपॉट जीता। अशोक ने कहा, ‘मैंने 50 रुपये लगाकर चेन्नई और कोलकाता की टीम चुनी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली रहूंगा। जब मैच खत्म हुआ, तो मेरी चुनी हुई टीम को पहली रैंक मिली”

बाबा बागेश्वर के आगमन से बिहार में पोस्टर वॉर शुरू, लिखा- ‘अत्याचार से कांपी इंसानियत, राज कर रहे हैवान’…

अशोक ने आगे कहा, ‘मुझे अपना नाई का काम पसंद है और इसे जारी रखूंगा। मैं पहले पुरस्कार राशि से अपना कर्ज चुकाऊंगा और फिर अपने परिवार के लिए घर बनाऊंगा। गौरतलब है कि इस समय इंटरनेट पर कई फैंटेसी क्रिकेट वेबसाइट मौजूद हैं। इन साइट्स पर आप दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम बना सकते हैं और अगर आपके चुने हुए खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको पॉइंट्स मिलेंगे, जिससे आप बड़े इनाम भी जीत सकते हैं।