रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

IPL Dream 11: बिहार का ऑटो रिक्शा ड्राइवर बना करोड़पति, रातों रात बदली किस्मत

IPL Dream 11: इन दिनों देश में आईपीएल का क्रेज जनता के बीच जमकर देखा जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए भी कई लोग करोड़पति बन रहे हैं। लोगों की किस्मत रातों-रात पलटते हुए दिखाई दे रही है। अब ऑनलाइन गेमिंग ऐप ने बिहार के एक युवक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अप्रैल 2023, 01:22 PM (18 अप्रैल 2023) 331 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

IPL Dream 11: इन दिनों देश में आईपीएल का क्रेज जनता के बीच जमकर देखा जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए भी कई लोग करोड़पति बन रहे हैं। लोगों की किस्मत रातों-रात पलटते हुए दिखाई दे रही है। अब ऑनलाइन गेमिंग ऐप ने बिहार के एक युवक की किस्मत बदल दी. युवक ऑटो रिक्शा चलाकर अपना और परिवार का भरण-पोषण करता था। मगर, किस्मत ने ऐसी करवट बदली कि वो करोड़पति हो गया. इससे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।

Atiq Ahmed: अतीक अहमद ने किसे देखकर हिलाया था सिर, क्या था माफिया का इशारा? होने वाला है जल्द खुलासा!

दरअसल, पूर्णिया में डगरूआ प्रखंड के बेलगछछी कनहरीया गांव का मोहम्मद नौशाद कल तक ऑटो रिक्शा चलाकर गुजर बसर करता था। इसी कमाई से कुछ पैसे निकालकर वो ऑनलाइन गेमिंग ऐप में लगा देता था। ये सिलसिला कई साल से चला आ रहा था। रोज वो पैसे लगाकर इसी उम्मीद में रहता था कि आज करोड़पति बन जाएगा। मगर, उसे हताशा ही हाथ लगती थी। इस खेल में अब तक वो 5 हजार से ज्यादा रुपये बर्बाद कर चुका था।

Virat Kohli IPL 2023: विराट कोहली पर BCCI का तगड़ा एक्शन, मैदान पर क्रिकेटर की इस हरकत से क्रिकेट जगत में मचा तूफान

बता दें, नौशाद का कहना है कि इस बार उसने गेमिंग ऐप में 80 रुपये लगाए और जीत गया। जब उसके अकाउंट में पैसे आए तो विश्वास ही नहीं हुआ। जीत के पैसों का मैसेज देखकर वो खुशी से उछल पड़ा। सबसे पहले उसने अपने अब्बा के सामने जीत कि खुशी जाहिर की। अब वो पक्का मकान बनवाएंगे। एक स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी है। घर बनने के बाद बचे पैसों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएगा। हालांकि, इतना सब कुछ मिलने के बाद भी वो ऑटो रिक्शा ही चलाएगा। बताया कि वो ऑटो रिक्शा चलाकर दिन भर में 500 रुपये कमा लेता है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!