शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

IPL Bhojpuri Commentary: ‘मुंह फोड़बा का…’ विराट कोहली को पसंद आया भोजपुरी कॉमेंट्री, देखिए वायरल वीडियो

IPL Bhojpuri Commentary: आईपीएल का फीवर जनता के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार का आईपीएल बाकी आईपीएल मैच से काफी अलग है, क्योंकि इस बार अलग-अलग भाषाओं में मैच की कमेंट्री हो रही है, जिसमें भोजपुरी भाषा की काफी चर्चा हो रही है।विराट कोहली

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 अप्रैल 2023, 01:43 PM (21 अप्रैल 2023) 54 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

IPL Bhojpuri Commentary: आईपीएल का फीवर जनता के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार का आईपीएल बाकी आईपीएल मैच से काफी अलग है, क्योंकि इस बार अलग-अलग भाषाओं में मैच की कमेंट्री हो रही है, जिसमें भोजपुरी भाषा की काफी चर्चा हो रही है।विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2023 में जमकर बोल रहा है। उन्होंने अबतक खेले 6 मैच में 4 अर्धशतक जमाए हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी।

बिहार: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच बहस, फिर दोनों में हुई जमकर मारपीट!

दरअसल, जियो सिनेमा पर आईपीएल की स्ट्रीमिंग हो रही है और अलग-अलग भाषाओं में मैच की कॉमेंट्री चल रही है। इसमें भोजपुरी भाषा में रविकिशन और दूसरे भोजपुरी स्टार जो कॉमेंट्री कर रहे हैं, वो फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस ही नहीं, विराट कोहली पर भी इन दिनों भोजपुरी का बुखार चढ़ा हुआ है।

IPL Bhojpuri Commentary: देखिए विराट का रिएक्शन

बता दें, विराट कोहली के भोजपुरी प्रेम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मोबाइल पर अपने शॉट पर हो रही भोजपुरी कॉमेंट्री का जमकर मजा उठाते नजर आ रहे हैं। कोहली अपने ही शॉट देखकर भोजपुरी बोलने कोशिश करते भी दिखे। इस दौरान कोहली ने अपने एक शॉट पर भोजपुरी में रिएक्ट भी किया। वो भोजपुरी कॉमेंट्री की मिमिक्री करते नजर आए।

Virat Kohli vs Babar Azam: पाक खिलाड़ी ने विराट कोहली पर दिया विवादित बयान, बाबर को बताया दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज

इसी के साथ कोहली मोबाइल पर आरसीबी का कोई मैच देख रहे थे और बैकग्राउंड में रविकिशन की आवाज में भोजपुरी कॉमेंट्री चल रही थी। जैसे ही कोहली लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेलते हैं।गेंद बाउंड्री के पार जाती है और कोहली को भोजपुरी में कहते सुना जा सकता कि मुंह फोड़बा का। फैंस को कोहली का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!