रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

IPL 2023 Update: आईपीएल 2023 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे ये 16 खिलाड़ी, जानिए नाम और वजह

IPL 2023 Update: आईपीएल का आगाज होने में मात्र सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। सभी टीमें इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए हर संभव कोशिश करने वाली है। विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के चलते फ्रेंचाइजियों को शुरुआती प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी समस्या

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मार्च 2023, 09:17 AM (30 मार्च 2023) 778 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

IPL 2023 Update: आईपीएल का आगाज होने में मात्र सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। सभी टीमें इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए हर संभव कोशिश करने वाली है। विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के चलते फ्रेंचाइजियों को शुरुआती प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी समस्या हो रही है। दरअसल, चोट के चलते अभी तक एक दर्जन से भी ज्यादा खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Sahara India Pariwar: सहारा इंडिया निवेशकों के लिए खुशखबरी, जल्द लोगों को पैसा मिलेगा वापस!

इसी के साथ कई विदेशी खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच की वजह से इस बार आईपीएल में काफी लेट से परफॉर्म करने वाले हैं। इस समयVirender Sehwag On Virat Kohli: विराट कोहली की बचकानी हरकत से वीरेंद्र सहवाग का फूटा था गुस्सा, जानिए दिलचस्प स्टोरी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज जारी है, वहीं बांग्लादेश को आयरलैंड के खिलाफ घर में मैच खेलने है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वनडे मुकाबले खेलने है जिसकी वजह से इन तीन देश के खिलाड़ी देरी से आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ेंगे।

IPL 2023 Update: नाम देखिए

CSK – मथीशा पथिराना और महेश तीक्षाना आईपीएल के 3 मैच नहीं खेलेंगे। वह 8 अप्रैल के बाद उपलब्ध होंगे।

KKR – लिटन दास, शाकिब अल हसन दो मैच मिस करेंगे और टीम से 8 अप्रैल तक जुड़ेंगे।

DC – मुस्तफ़िज़ुर रहमान का भी हाल लिटन दास और शाकिब अल हसन जैसा ही है। वहीं लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्खिया कम से कम पहला मैच मिस करेंगे।

RCB – वानिन्दु हसरंगा पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगे, वह 8 अप्रैल के बाद ही टीम से जुड़ेंगे। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से कुछ मैचों से बाहर रहेंगे।

PBKS – कगिसो रबाडा लियाम लिविंगस्टोन कम से कम पहला मैच मिस करेंगे और 3 अप्रैल से मैच खेलेंगे।

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले होगा बड़ा राजनीतिक उलटफेर! सीएम नीतीश कुमार राजद को देंगे चकमा!

LSG – क्विंटन डी कॉक टीम में 3 अप्रैल को शामिल होंगे, वह पहले 2 मैच मिस करेंगे।

SRH – एडेन मार्कराम, मार्को जानसन और हेनरिक क्लासेन पहला मैच नहीं खेलेंगे।

GT – डेविड मिलर भी अन्य साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की तरह 3 अप्रैल को गुजरात के साथ जुड़ेंगे। जबकि आयरलैंड के जोशुआ लिटिल मई में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के कारण आईपीएल मैच बीच से नहीं खेलेंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!