रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य के लिए कुल ₹11,21,41,20,515 ( ग्यारह सौ इक्कीस करोड़

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जुलाई 2025, 06:46 AM (29 जुलाई 2025) 356 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य के लिए कुल ₹11,21,41,20,515 ( ग्यारह सौ इक्कीस करोड़ इकतालीस लाख बीस हजार पांच सौ पंद्रह रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह राशि स्टेडियम के निर्माण कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाएगी।

खेल विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस स्टेडियम के निर्माण से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण की सुविधाएं मिलेंगी। युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के साथ ही यह स्टेडियम राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद करेगा।

पटना मेट्रो: 15 अगस्त से प्रारंभ हो सकती है मेट्रो सेवा,

स्टेडियम के बन जाने से बिहार में बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर पाएंगे और बिहार की एक अलग पहचान बनेगी।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!