गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पहली बार भारत ने जीता थॉमस कप का खिताब, फाइनल में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराया

भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचते हुए थॉमस कप का पहला ख़िताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशियन टीम को धूल चटाते हुए मुकाबला 3-0 से हराकर इतिहास रचते हुए पहली बार थॉमस कप अपने नाम कर लिया. इससे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मई 2022, 04:26 PM IST (15 मई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:00 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचते हुए थॉमस कप का पहला ख़िताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशियन टीम को धूल चटाते हुए मुकाबला 3-0 से हराकर इतिहास रचते हुए पहली बार थॉमस कप अपने नाम कर लिया. इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने डेनमार्क को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था.(पहली बार भारत ने)

Read Also: रोहतास के सभी 19 प्रखंडों का औचक निरीक्षण, ऐसे ही निरिक्षण चलते रहेंगे: जिलाधिकारी

क्या है थॉमस कप

पहली बार थॉमस कप शुरू करने का विचार सर जॉर्ज एलन थॉमस का था जो 1900 के दशक के एक बेहद ही बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हुआ करते थे. जॉर्ज थॉमस फुटबॉल विश्व कप एवं डेविस कप की तर्ज पर इस पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन कराना चाहते थे और उनकी मेहनत रंग लाई. पहली बार 1948 – 49 के बीच में इंग्लिश जमीन पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

थॉमस कप अपने शुरुआती समय में 3 साल के अंतराल पर आयोजित होता था, फिर 1982 में फॉर्मेट में बदलाव करते हुए फेडरेशन ने 2 साल पर एक बार टूर्नामेंट आयोजन करने का फैसला किया. थॉमस कप को पुरुषों का विश्व टीम चैंपियनशिप भी कहा जाता है, जिसमें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के सदस्य देश भाग लेते हैं.

इंडोनेशिया सबसे ज्यादा 14 बार खिताब अपने नाम कर चुका है

थॉमस कप का आयोजन अब तक कुल 31 बार हुआ है जिसमें इंडोनेशियन टीम सबसे ज्यादा 14 बार यह किताब अपने नाम कर चुकी है. जबकि, 1982 में इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे चीनी टीम 10 और मलेशिया ने 5 बार खिताब जीते हैं. जापान और डेनमार्क दोनों के पास एक एक खिताब है.

कैसा रहा है अब तक भारत का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने इस सीजन को मिलाकर 13वीं बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया था और टीम ने पहली बार अपने खिताब के भूख को मिटा लिया. गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने 1979 के सीजन के बाद कभी भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी लेकिन इस बार इतिहास रचते हुए टीम ने इंडोनेशिया को फाइनल मुकाबले में 3-0 से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी

पहली बार खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए बधाइयों के लाइन लगे हुए. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम को ट्विटर के माध्यम से बधाई दिया. उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है साथ ही साथ आपने यह प्रतियोगिता जीतकर खेल प्रेमियों में एक नया उत्साह जगाने का काम किया है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि “भारतीय टीम ने कब जीत कर इतिहास रच दिया है. भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है. हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी”

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.