गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

साइबर क्राइम के मामले में फरार अभियुक्त इंद्रजीत को पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत छापेमारी कर किया गिरफ्तार

  # गिरफ्तार अभियुक्त साइबर क्राइम के तहत एक लाख नब्बे हजार रुपए की किया था ठगी.   # 4 माह बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत इंद्रजीत को उसके गांव से ही किया गिरफ्तार.   मीडिया दर्शन मोहनिया कैमूर। बुधवार को मोहनिया थाने की पुल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 नवंबर 2022, 11:45 AM IST (11 नवंबर 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 07:26 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

# गिरफ्तार अभियुक्त साइबर क्राइम के तहत एक लाख नब्बे हजार रुपए की किया था ठगी.

# 4 माह बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत इंद्रजीत को उसके गांव से ही किया गिरफ्तार.

मीडिया दर्शन मोहनिया कैमूर। बुधवार को मोहनिया थाने की पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में पिछले 4 माह से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामगढ़ थाना क्षेत्र के शहुका गांव निवासी अरुण कुमार सिंह का पुत्र इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2022 को थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी अरविंद कुमार ने मोहनिया थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि इंद्रजीत सिंह नामक युवक उसके दुकान पर आया और वह फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर मुझसे एक लाख नब्बे हजार रुपए का ठगी करते हुए मौके से भाग गया। दरअसल में अरविंद को नगद पैसे की आवश्यकता थी और उस दिन बैंक बंद था। लिहाजा अरविंद उसकी बातों में आकर उसके द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर पर एक लाख नब्बे हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद पैसा नहीं आने का बहाना बनाते हुए इंद्रजीत मौके से भाग निकला।

इसके बाद आनन-फानन में अरविंद ने घटना की जानकारी मोहनिया थाने की पुलिस को लिखित रूप से दिया था। आवेदन मिलने वाली घटना के दिन से पुलिस के चंगुल से पिछले 4 माह से इंद्रजीत फरार चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिली कि इंद्रजीत अपने गांव रामगढ़ के शहूका में आया हुआ है। इसके बाद थाने की पुलिस में शामिल सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया और थाने ले आए। इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार इंद्रजीत इसी तरह से लोगों के साथ साइबर क्राइम का अपराध करते हुए ठगी का काम करता था। और यही काम उसरी निवासी अरविंद के साथ भी किया हुआ था।

जिसके बाद से यह कई दिनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय को सुपुर्द करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।