गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार में मार्कशीट लेने घर से निकली थी लड़की, बॉयफ्रेंड संग हुई फरार तो पिता ने जिंदा बेटी की निकाली अर्थी….

पटना डेस्क: बिहार से एक हैरान करने वाली घटना फिर से सामने आई है। यहां 21 साल की लड़की का उसके जीते जी उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके लिए पहले उसकी अर्थी सजाई गई और फिर पूरे गांव में शव यात्रा निकालकर दाह संस्कार किया गया। प्रिय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जुलाई 2023, 05:24 PM IST (8 जुलाई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:57 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से एक हैरान करने वाली घटना फिर से सामने आई है। यहां 21 साल की लड़की का उसके जीते जी उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके लिए पहले उसकी अर्थी सजाई गई और फिर पूरे गांव में शव यात्रा निकालकर दाह संस्कार किया गया। प्रियंका (21) नाम की लड़की मार्कशीट लेने की बात बोलकर कॉलेज के लिए घर से निकली थी और वहां से अपने प्रेमी संग फरार हो गई। देर शाम बीत जाने के बाद भी जब प्रियंका घर नहीं लौटीं तो उसके परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने प्रियंका की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान प्रियंका के घर वालों को उसके लव अफेयर की बात मालूम हुई।

बिहार : अब नहीं चलेगी स्कूलों में टीचर्स और छात्रों की मनमानी ! जानिए शिक्षा विभाग का नया गाइडलाइंस

वहीं, लव अफेयर के बारे में जानकारी होने के बाद प्रियंका के भाई प्रशांत कुमार ने नगर थाने में मनोज कांति के बेटे नीरज कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं, लड़की को बरामद करने के लिए उसके परिजनों ने पुलिस पर दवाब भी बनाया। इस दौरान प्रियंका ने अपने घर पर फोन किया और नीरज कुमार संग जीने मरने की बात बताई।

Success Story: 12 की उम्र में शादी, पति करता था मारपीट, 2 रुपए की दिहाड़ी से बनाया करोड़ों का कारोबार

हालांकि, फिर कॉलेज में अपने प्रेमी नीरज के साथ फरार हो गई। कुछ रोज बाद प्रियंका ने अपने घरवालों को कॉल किया और बताया कि वह अपने प्रेमी संग ही रहना चाहती है। इस बात से गुस्साएं भाई प्रशांत ने अपनी बहन की कुश वाली अर्थी सजाई और दोस्तों के संग मिलकर अर्थी को पूरे गांव में घुमाया। नाराज भाई ने कुश की अर्थी पर बहन की तस्वीर भी लगा रखी थीं। इतना ही नहीं, हिंदू रीति-रिवाज से बहन की अर्थी को शमशान घाट तक ले गया और उसका दाह संस्कार कर दिया।