सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में जीजा ने दिया साली को शादी का ऑफर, मना करने पर पत्नी के साथ उसे भी पिलाया जहर

पटना डेस्क: बिहार से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी साली को शादी का ऑफर दिया था। जिसके मना करने पर उसने अपनी साली और पत्नी दोनों को ही जहर दे दिया। कहा जा रहा है कि शादी के ऑफर को ठुकराने के बाद व्यक्ति ने खौफनाक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मार्च 2023, 06:22 AM (25 मार्च 2023) 534 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी साली को शादी का ऑफर दिया था। जिसके मना करने पर उसने अपनी साली और पत्नी दोनों को ही जहर दे दिया। कहा जा रहा है कि शादी के ऑफर को ठुकराने के बाद व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: मोदी सरकार का तोहफा, महिलाओं को बड़ी राहत, उज्ज्वला योजना के लिए बने नए नियम

एक रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है। शख्स ने साली के साथ अपनी पत्नी को भी लस्सी में जहर मिलाकर पिला दिया। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। आपको बता दें कि फिलहाल दोनों महिलाओं की हालत चिंताजनक है। दोनों को ही जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

समाज की परवाह ना करते हुए दुल्हन ने मंडप में प्रेमी संग धूमधाम से रचाई शादी!

वहीं, कहा जा रहा कि आरोपी ठेले पर लस्सी बेचने का काम करता था. जानकारी के अनुसार इस शख्स की गलत नजर उसके साली पर थी। इसके बाद उसने अपनी साली को शादी करने का ऑफर दिया था। उसने अपनी साली से कहा था कि उसकी सिर्फ तीन बेटियां है और वह बेटा चाहता है। उसने अपनी साली से यह भी कहा था कि वह बेटे के लिए उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद साली ने वह ऑफर ठुकरा दिया. इसके बाद यह गुस्से में आ गया।

बिहार: इश्क में रोड़ा बना बेटा तो मां ने करवा दी हत्या, सामने आया चौकाने वाला मामला!

बता दें, शख्स ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और साली को लस्सी में जहर मिलाकर पिला दिया। कई बार मना करने के बाद भी उसने जिद करके इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं दोनों की हालत बिगड़ने पर वह घर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले से ही दोनों की लस्सी में जहर मिलाकर रखा था। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!