शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, खुद पर भी किया चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक, देर रात विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी और दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
27 सितंबर 2026, 01:46 PM IST (27 सितंबर 2026) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 08:44 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रायपुर, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल आरोपी का मेकाहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बालोद निवासी 34 वर्षीय भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह डूमरतराई के साहू पारा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। मृतकों की पहचान उसकी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दोनों बेटों आशीष (10) व ज्ञान (8) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर संदेह की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने घटना की वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी और दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया।

रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल को सील कर दिया है। मामले की जांच जारी है।