शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार में दो पत्नियों के बीच बटा पति, महीने के 10-10 दिन पहली व दूसरी पत्नी के साथ रहेगा!

पटना डेस्क: परिवार परामर्श केन्द्र में अक्सर पत्नी शिकायत लेकर आती है. पहली दफा है जब एक पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर केंद्र पहुंचा. पीड़ित पति की शिकायत थी कि उसने एक पत्नी के रहते दूसरी शादी कर अपने पैर पर अपने से कुल्हाड़ी मार ली है.उसन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जून 2023, 11:20 AM IST (24 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:08 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: परिवार परामर्श केन्द्र में अक्सर पत्नी शिकायत लेकर आती है. पहली दफा है जब एक पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर केंद्र पहुंचा. पीड़ित पति की शिकायत थी कि उसने एक पत्नी के रहते दूसरी शादी कर अपने पैर पर अपने से कुल्हाड़ी मार ली है.उसने अपनी दर्द भरी दास्तान केंद्र को सुनाई. केंद्र में मौजूद पहली पत्नी ने कहा कि शादी के दस साल बाद भी जब उसे बच्चा नहीं हुआ, तो उसके पति ने दूसरी शादी कर ली. बावजूद इसके उसका पति उसे जिस हाल में रखेगा वह रहेगी. वह पति को छोड़कर नहीं जायेगी. काफी समझाने-बुझाने के बाद पति ने तय किया कि वह दोनों पत्नी को साथ रखेगा. एक के साथ 10 दिन और दूसरे के साथ 10 दिन रहेगा. बांकी 10 दिन छुट्टी मनायेगा.

कृष्ण भक्ति से नाराज शौहर ने शहनाज को दिया तलाक, तो आरोही बन हिंदू युवक संग रचाई शादी!

वही, परिवार परामर्श केंद्र में कसबा थाना क्षेत्र की एक मां अपने बेटे एवं बहू के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और बताया कि उसके बेटे ने बिना माता-पिता की सहमति के प्रेम विवाह कर लिया. इस कारण वह अपने बेटे को घर में शरण नहीं दे रही थी. गांव वालों के काफी समझाने पर वह बेटा बहू को घर में रखने के लिए तैयार हो गई. घर में आते ही दोनों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. तंग आकर मां ने पुलिस अधीक्षक के यहां आवेदन दिया.

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की ओर से दोनों पुत्रों को जब नोटिस मिला तो दोनों काफी घबरा गये और बस्ती वालों के सामने मां से क्षमा याचना कर मेल मिलाप कर लिया. शुक्रवार को केंद्र में उपस्थित होकर मां, बेटा और बहू ने मिलकर विश्वास दिलाया कि भविष्य में अब कभी कोई शिकायत का मौका नहीं देगा। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कुल 45 मामलों की सुनवाई की गयी. इसमें से 11 मामले निष्पादित किये गये.10 मामलों में पति-पत्नी को समझा कर उनका घर फिर से बसा दिया गया. एक मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं होने के कारण उन्हें थाना अथवा न्यायालय जाने की सलाह दी गयी।