शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

हैप्पी हाई स्कूल अंतिम 8 में, रणधीर वर्मा अंडर-17 क्रिकेट

पटना :-संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज खेले गए मैच में हैप्पी हाई स्कूल पटना ने एस. के. एम. हाई स्कूल को 50 रन पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैप्पी हा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 फरवरी 2023, 08:51 AM (7 फरवरी 2023) 52 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना :-संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज खेले गए मैच में हैप्पी हाई स्कूल पटना ने एस. के. एम. हाई स्कूल को 50 रन पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैप्पी हाई स्कूल पटना ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनायें । हैप्पी हाई स्कूल पटना की ओर से प्रखर ज्ञान 108 (11×4, 8×6), सोनू 24 (4×3), राज किशोर 14 (4×3) एवं आयुष सिंह ने 16 (4×2) रन बनायें । एस. के. एम. एन. हाई स्कूल की ओर से शिवम 24/4, अंजन 40/1, अंकित 38/1 एवं दीपक 21/1 विकेट लेने में सफल रहें ।

जवाब में खेलने के लिए उतरी एन. के. एम. एन. हाई स्कूल की टीम ने 25 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी । एस. के. एम. एन. हाई स्कूल की ओर से यश 86 (10×4, 6×6), शिवम 10 (4×1) एवं आदित्य राज 10 (4×1) रन बनायें ।

हैप्पी हाई स्कूल पटना की ओर से हिमांशु 19/3 एवं रोहित 35/1 विकेट लिए एवं चुस्त क्षेत्ररक्षण के कारण 2 खिलाड़ी रन आउट हुए । विजेता टीम के प्रखर ज्ञान को “मैन ऑफ दी मैच” का पुरस्कार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश ओझा एवं प्रवक्ता राजीव रंजन यादव ने संयुक्त रूप से दिया ।

उक्त अवसर पर आयोजन सचिव सतीश राजू,कार्यक्रम के संयोजक विकास सिंह, संतोष तिवारी, सुशिल कुमार मौजूद थे ।

संक्षिप्त स्कोर

हैप्पी हाई स्कूल – 25 ओवर में 195/07 विकेट

प्रखर ज्ञान – 108 (4×11, 8×6), सोनू 24 (4×3), राज किशोर -14 (4×3) एवं आयुष सिंह -16 (4×2) रन, शिवम 24/4, अंजन 40/1, अंकित 38/1 एवं दीपक 21/1 विकेट ।

एन. के. एम. एन. हाई स्कूल -25 ओवर में 145/6

यश 86 (10×4, 6×6), शिवम 10 (4×1) एवं आदित्य राज 10 (4×1) रन ।

हिमांशु 19/3 एवं रोहित 35/1 विकेट 2 खिलाड़ी रन आउट

प्रखर ज्ञान “मैन ऑफ दी मैच”

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!