गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: अंबेडकर की मूर्ति को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

सासाराम| शिवसागार थाना क्षेत्र के करूप पंचायत स्थित सेमरी गाँव मे अंबेडकर की मूर्ति को लेकर जमकर मारपीट हूई। इस विवाद में महिला समेत आधा दर्जन के  लोग घायल हो गए। जिनका ईलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चल रहा है। मारपीट की खबर मिल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जुलाई 2022, 04:12 PM IST (26 जुलाई 2022) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 05:40 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| शिवसागार थाना क्षेत्र के करूप पंचायत स्थित सेमरी गाँव मे अंबेडकर की मूर्ति को लेकर जमकर मारपीट हूई। इस विवाद में महिला समेत आधा दर्जन के  लोग घायल हो गए। जिनका ईलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चल रहा है। मारपीट की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहूँच कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।(रोहतास: अंबेडकर की मूर्ति)

घटना को लेकर थाना प्रभारी सुशांत कुमार मंडल ने कहा कि सेमरी गाँव मे विवाद को लेकर दोनों पक्षो द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।पुलिस इस घटना के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि विवाद की हकीकत मालूम पड़ने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। तत्काल मामला जमीन के कब्जे को लेकर लग रहा है। वही इस घटना में घायल लोगो की माने तो उनके बुजूर्गों के द्वारा काबिज जमीन पर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई है।

Read Also: रोहतास: बीस कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मंगलवार को दूसरे पक्ष द्वारा अंबेडकर जी का चश्मा तोड़ दिया गया।इस घटना के बारे मे पूछने पर दूसरे पक्षो द्वारा छत से पत्थरबाजी की गई। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।वही दूसरे पक्ष के लोगो ने कहा कि सारा विवाद सरकारी जमीन को हड़पने को लेकर है।जमीन कब्जा के लिए सरकारी जमीन पर जबरदस्ती अंबेडकर जी का मूर्ति बनाया गया है।इसके लिए लीगल तौर पर कोई भी अनुमति नही ली गई है। जानबूझ कर इनके द्वारा धमकी दी जाती है।(रोहतास: अंबेडकर की मूर्ति)

इसी क्रम मे मंगलवार को विवाद बड़ा और इनके द्वारा हमला किया गया। इस पत्थरबाजी मे एक पक्ष के सेमरी निवासी राजू कुमार,काजू कुमार पिता शंकर राम,त्रिवेणी राम पिता स्वर्गीय जगदीश राम,अंतर देशी राम पिता राजेश्वर राम,राम राज राम पिता स्वर्गीय सोहन राम,प्रदीप कुमार पिता अमरनाथ राम,हेमंती देवी और दुर्गवाती देवी घायल हूई है।जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायल लोगों को सासाराम सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.