गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ने मानव भारती हेरिट किया कैरियर काउंसलिंग

सासाराम शहर:-सोमवार को वाणिज्य संकाय गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार द्वारा मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चाँद , कैमूर के छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ विशाल कुमार और स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 फरवरी 2023, 10:41 PM IST (6 फरवरी 2023) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 03:20 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम शहर:-सोमवार को वाणिज्य संकाय गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार द्वारा मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चाँद , कैमूर के छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ विशाल कुमार और सहायक प्राध्यापक डॉ मयंक कुमार राय ने इस में हिस्सा लिया। मानव भारती के सचिव धनंजय पांडेय ने इस कार्यक्रम को युवा छात्र-छात्राओं के लिए संजीवनी के नाम से सम्बोधित किया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य विकास पांडेय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का समय- समय पर आयोजन उतना ही आवश्यक है जितना समय पर कक्षाओं का संचालन। डॉ विशाल ने छात्रों को अपने भविष्य की धुरी पर ही अपनी योजनाओं को संकलित और संचालित करने की सलाह दी । एक सफल व्यक्ति के पीछे बेहतर शिक्षण पद्धति का जितना योगदान है उतनी ही महत्ती भूमिका उत्कृष्ट रणनीतियों का भी है। श्री विकास ने इस आयोजन की धुरी व संयोजक विवेक पांडेय का हृदय से आभार ज्ञापित किया। श्री विवेक विद्यालय के मुख्य प्रशासक की भूमिका में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं । इस आयोजन पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यगण ने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के भागीरथी प्रयास की सराहना की ।बिहार की संवृद्धि के लिए युवा मूल सम्पति हैं और इनका उचित मार्गदर्शन ही बिहार को आत्मनिर्भर बिहार के रूप में परिणित कर सकता है। इन्ही वक्तव्यों के साथ श्री विकास ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पुनः इस तरह के आयोजन की उम्मीद के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की ।