शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गोह : भूमि विवाद  को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक महिला  समेत दो जख्मी

औरंगाबाद : गोह प्रखंड अन्तर्गत उपहारा थाना क्षेत्र के  अमारी गाँव स्थित टोला अनन्त बिगहा में आपसी भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को स्थानी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2022, 06:46 PM IST (7 सितंबर 2022) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 09:41 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : गोह प्रखंड अन्तर्गत उपहारा थाना क्षेत्र के  अमारी गाँव स्थित टोला अनन्त बिगहा में आपसी भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को स्थानीय लोगो की मदद से पी एच सी अस्पताल गोह पहुंचाया गया जहाँ  चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है। बताया जाता है कि अनन्त बिगहा गाँव निवासी रामानन्द यादव एवं रामबली यादव के बीच पूर्व से भूमि विवाद का मामला चला आ रहा है। इसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तू- तू, मै- मैं  हुई और बात बिगड़ती चली गई। गाली गलौज होते होते यह विवाद लाठी डंडे से मारपीट में तब्दील हो गई,

Read also : सासाराम : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को ले विद्यालय कैंपस में कराया जाएगा टेनिस कोर्ट का निर्माण: डॉ पृथ्वी पाल

जिसमें रामबली यादव के पुत्री  रिंकी देवी  गम्भीर रूप से जख्मी हो गई और पुत्र लक्ष्मण कुमार की मामूली चोटें आई। उक्त मामले में पीड़िता रिंकी देवी द्वारा उपहारा थाने में एक लिखित शिकायत की गयी है। जिसमें उन्होंने अपने गोतिया पर आरोप लगाया है की वे लोग मेरे पिता के हिस्से की जमीन हड़पना चाहते हैं। इसी बात का जब हमने विरोध किया तो रामानन्द यादव, जय प्रकाश यादव, कुंदन यादव, रणविजय यादव, सुनीता देवी, उर्मिला देवी एवं  सुलेखा कुमारी एक मत होकर मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिए। इस संबंध में  उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत मिली है, जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कारवाई  की जाएगी।