रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

‘क्रिकेट के भगवान’ ने दिया टीम इंडिया को दिलासा, फैंस को नसीहत

टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत को मिली 10 विकेट से करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की हर तरफ आलोचना हो रही है और रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि टीम इंडिया में व्यापक फेरबदल किया जा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 नवंबर 2022, 07:19 AM (13 नवंबर 2022) 764 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत को मिली 10 विकेट से करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की हर तरफ आलोचना हो रही है और रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि टीम इंडिया में व्यापक फेरबदल किया जाएगा और कई खिलाड़ियों को स्थायी तौर पर विश्राम दे दिया जाएगा। स्थिति यह है कि इस शर्मनाक तरीके से विश्वकप से हुई भारत की विदाई के बाद खिलाड़ी भी खासे दुखी हैं और फैंस भी निराश हैं।(टीम इंडिया को दिलासा)

बिहार और ओडिशा की सरकार 33 रूटों पर बसें चलाने पर हुई सहमत

ऐसे माहौल में खिलाड़ियों को दिलासा और फैंस को नसीहत देने के लिए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महानतम बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सचिन तेंडुलकर आगे आए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की करारी हार के बाद फैंस के नाम संदेश दिया है। तेंदुलकर ने एक न्यूज एसेंजी एएनआई से बातचीत में कहा है कि ‘मैं जानता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल काफी निराशाजनक रहा था। आइए स्वीकार करते हैं कि हमने बोर्ड में अच्छा स्कोर नहीं बनाया। यह हमारे लिए एक कठिन खेल था, एक बुरी और निराशाजनक हार थी।’ आगे तेंदुलकर ने कहा कि ‘हम विश्व की नंबर 1 टी -20 टीम भी रहे हैं। उस नंबर 1 स्थान पर पहुंचने के लिए, यह रातोंरात नहीं होता है। हमें इस प्रदर्शन के आधार पर अपनी टीम का आकलन नहीं करना चाहिए। खिलाड़ी भी बाहर जाकर फेल नहीं होना चाहते थे। खेलों में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। हमें इसमें एक साथ रहना होगा।

’ गौरतलब है कि भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में करारी हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की। भारतीय टीम की सलेक्शन पर सवाल उठाए। बता दें कि उस मुकाबले भारतीय ने निर्धारित 20 ओवरों मे 169 रनों लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 10 विकेट से जीत हासिल की। जिसके बाद से भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खासकर गेंदबाजी के उपर फैंस ने सवाल खड़ा किए और आलोचना की। इस पर सचिन ने भी माना है कि भारत ने छोटी बाउंड्र वाले मैदान में 169 का जो लक्ष्य दिया वह बहुत ही कम था और भारत को कम से कम 190 रन अवश्य बनना चाहिए था। हालांकि सचिन ने खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए यह भी स्वीकार किया है कि इंग्लैंड एक टफ टीम है।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!