शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय। बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर दरिगांव थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता पाई है। शुक्रवार को मां ताराचंडी धाम के समीप बाइक चोरी कर रहे गिरोह के चार सदस्य अचानक एक साथ दबोच लिए गए। जिनसे पुलिस अभिरक्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 सितंबर 2023, 09:44 PM IST (8 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:48 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय। बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर दरिगांव थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता पाई है। शुक्रवार को मां ताराचंडी धाम के समीप बाइक चोरी कर रहे गिरोह के चार सदस्य अचानक एक साथ दबोच लिए गए। जिनसे पुलिस अभिरक्षा में रखकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इस संदर्भ में सासाराम अनुमंडल परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरिगांव थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त सफलता हाथ लगी है। बाइक चोर गैंग के 4 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जो रोहतास जिले के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं।

संभल जाइए हुआ चेक बाउंस तो जाएंगे जेल साथ ही जुर्माना भी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को इस पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित तारा चंडी धाम के पास एक जांच अभियान के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के पास से बाइक चोरी करने वाले मास्टर चाबी के साथ चार मोबाइल को भी बरामद किया गया है। जिसे खंगालते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है। जिससे अन्य गिरोहों का भी पता लगाया जा सके और जिले में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। प्रेस वार्ता के दौरान दरिगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।