शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नमन और फरजाना की शादी में परिवार ने अटकाया रोड़ा, लड़के पर धर्म परिवर्तन का दबाव

पटना डेस्क: देश के अलग-अलग हिस्सों में लव जिहाद के कई आरोप लग रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक प्रेम विवाह का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम युवती के द्वारा हिंदू युवक से शादी करने के बाद अब उन्हें लगातार धमकी मिल रही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जून 2023, 01:32 PM (13 जून 2023) 587 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: देश के अलग-अलग हिस्सों में लव जिहाद के कई आरोप लग रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक प्रेम विवाह का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम युवती के द्वारा हिंदू युवक से शादी करने के बाद अब उन्हें लगातार धमकी मिल रही है।

बिहार में शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने करवाई पति की हत्या, वजह कर देगी हैरान

पुलिस के पास मदद की गुहार लगाने आए इस प्रेमी जोड़े ने बताया है कि मुस्लिम युवती के परिवारजन लगातार दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही युवती के परिवार वाले लड़के पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहे हैं, लेकिन इसको लेकर युवक तैयार नहीं है। इस प्रेमी जोड़े ने बताया है कि वह 6 साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे और अभी हाल ही में उन्होंने मंदिर में जाकर शादी रचाई है और दोनों ही बेहद खुश हैं।

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बिहार बुलाकर मंदिर में रचाई शादी, फिर का’ट दिया प्राइवेट पार्ट

दरअसल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले युवक नमन शाक्य और फरजाना बानो की शादी युवती के परिवारजनों को मंजूर नहीं है। कपल का आरोप है कि यही कारण है कि वो लोग आये दिन युवती और युवक को धमकी दे रहे हैं और युवती पर वापस घर आने के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन यह प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहता हैं, यही कारण है कि आज इस प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक के सामने जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!